फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News Tractor driver injured by army truck dies during treatment

Bharatpur News: आर्मी के ट्रक से घायल हुए ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत, जवान का इलाज जारी

Sun, 29 Oct 2023 12:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 12:24 PM IST
सार

Bharatpur News: भरतपुर के नदबई में एक व्यक्ति आर्मी के ट्रक से घायल हो गया था। इलाज के दौरान घायल ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल हुए जवान का भी इलाज जारी है।

विज्ञापन
Bharatpur News Tractor driver injured by army truck dies during treatment
मृतक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में से होकर गुजरने वाले नदबई-आगरा जयपुर नेशनल हाइवे पर डहरा मोड समीप शनिवार को सेना के ट्रक और ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रैक्टर ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर ड्राइवर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां ट्रैक्टर ड्राइवर गांव झारकई निवासी गुड्डू (33) पुत्र चंदन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नदबई सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


सहायक उप निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि शनिवार को गांव झारकई निवासी गुड्डू (33) पुत्र चंदन गांव जघीना में कड़बी की कुट्टी को खोलकर वापस अपने गांव लौट रहा था। जहां आगरा-जयपुर नेशनल हाइवे पर डहरा मोड समीप सेना के ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में सेना का एक जवान नामदेव और ट्रैक्टर ड्राइवर गुड्डू घायल हो गए।
विज्ञापन


जहां एंबुलेंस की सहायता से सेना के जवान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, ट्रैक्टर ड्राइवर गुड्डू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर ड्राइवर गुड्डू की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नदबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed