फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Nephew who murdered uncle arrested

Bharatpur News: चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार, मां से गाली-गलौज का बदला लेने के लिए पीटकर कर दी हत्या

Sat, 30 Mar 2024 10:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Mar 2024 10:38 PM IST
सार

आरोपी ने अपनी मां की बेज्जती का बदला लेने के लिए अपने चाचा को सरिया से पीटा था, जिसमें उसकी मौत हो गई। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Bharatpur News: Nephew who murdered uncle arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में 29 मार्च को एक युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। अपने चाचा से युवक ने अपनी मां की बेज्जती का बदला लेने के लिए सरिया से मारपीट की थी। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


ब्रह्मवाद निवासी प्रदीप ने रुदावल थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि 29 मार्च को सुबह 10 बजे मेरे पिता राधेश्याम मेले से बल्लियां निकालकर घर आ रहे थे। रास्ते में हमारे गांव के रोहित और जीजा ने पोस्ट ऑफिस के पास मेरे पिता को रोक लिया और सरियों से उसके साथ मारपीट कर की। राधेश्याम के शरीर में अंदरूनी चोटें आईं। उन्हें तुरंत बयाना अस्पताल लेकर जाया गया। वहां से उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। आरबीएम अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


26 जनवरी से वीडियो बनाने को लेकर हुआ था विवाद
मृतक राधेश्याम की पत्नी बत्तो देवी ने बताया कि प्रदीप और उसका दोस्त गांव में ही पानी की टंकी पर नहा रहे थे। तब दोनों बात कर रहे थे कि आज 26 जनवरी है गांव के स्कूल में डांस की वीडियो बनाने चलेंगे। रोहित की मां सुशीला वहीं खड़ी थी। रोहित की बहन का स्कूल में डांस का प्रोग्राम था। रोहित की मां को लगा कि यह मेरी बेटी की वीडियो बनाने की बात कर रहे हैं। रोहित की मां ने प्रदीप से मौके पर ही कहासुनी कर दी और घर आकर प्रदीप की माता-पिता से गाली-गलौज कर दी। दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां से गाली गलौज का बदला लेने के लिए किया मर्डर
2 महीने से दोनों परिवार में रंजिश चल रही थी। रोहित चेन्नई में नौकरी करता है। वह होली पर छुट्टी आया था। होली से दो दिन पहले वह अपने मामा के यहां चला गया। 28 मार्च को वह अपने मामा के यहां से अपने घर आ गया। रोहित को पता लगा कि, जब वह चेन्नई में था तो, राधेश्याम ने उसकी मां से कहासुनी की, और गालियां भी दी। इसलिए रोहित 28 मार्च से अपने परिवार के चाचा राधेश्याम से बदला लेने के लिए घूम रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed