{"_id":"686c95d35fc909d881077096","slug":"bharatpur-news-father-puts-daughter-s-life-at-risk-for-reel-makes-her-stand-on-baretha-dam-railing-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: रील के चक्कर में दांव पर लगाई मासूम की जिंदगी, पिता ने बेटी को बरेठा बांध की रैलिंग पर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: रील के चक्कर में दांव पर लगाई मासूम की जिंदगी, पिता ने बेटी को बरेठा बांध की रैलिंग पर उतारा
Tue, 08 Jul 2025 09:21 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:21 AM IST
सार
जिले के बरेठा बांध पर रील बनाने के चक्कर में एक पिता ने अपनी मासूम बेटी को बांध की रेलिंग पार कर खतरनाक स्थान पर बैठा दिया। मां ने भी उसे रोकने की बजाय प्रोत्साहित ही किया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रील बनाने की होड़ में लोग न सिर्फ अपनी बल्कि अपनों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं। खासकर बारिश के मौसम में झरनों, बांधों और जलाशयों के किनारे रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है लेकिन अफसोस की बात है कि लोग इन खतरों को नजरअंदाज कर सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के पीछे भाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बरेठा बांध से ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने रील बनाने के चक्कर में अपनी मासूम बेटी को बांध की रेलिंग पार कर एंगल पर उतार दिया और फिर गेज बॉक्स पर बैठाकर उसका हाथ भी छोड़ दिया। हैरानी की बात यह रही कि मां, जो उसे रोक सकती थी, वह उसे प्रोत्साहित करती नजर आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dholpur News: धौलपुर में मानसून की झमाझम बारिश से लबालब हुए बांध, रामसागर बांध अपनी क्षमता से नौ इंच ऊपर
गनीमत रही कि इस पूरे काम में कोई हादसा नहीं हुआ, वरना एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बता दें कि तीन दिन पहले ही भरतपुर के कलेक्टर ने बरेठा बांध और अन्य जलाशयों का निरीक्षण कर लोगों से अपील की थी कि वे किसी भी तरह का जोखिम न लें। बावजूद इसके इन माता-पिता ने अपनी बेटी की जान को खतरे में डालने से भी गुरेज नहीं किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अब वीडियो के आधार पर माता-पिता की पहचान की जा रही है और प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।