{"_id":"67655c8081575123d9047bb8","slug":"bharatpur-news-explosion-occurred-while-preparing-a-bed-for-watering-the-field-farmer-seriously-injured-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News : खेत में पानी देने के लिए क्यारी बनाते समय हुआ धमाका, किसान गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News : खेत में पानी देने के लिए क्यारी बनाते समय हुआ धमाका, किसान गंभीर रूप से घायल
Fri, 20 Dec 2024 05:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:31 PM IST
सार
खेत में क्यारी बनाने के दौरान जोरदार धमाका होने से बगदारी गांव का एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के सेवर थाना क्षेत्र के बगदारी गांव में खेत में क्यारी बनाते समय हुए जोरदार धमाके से 65 वर्षीय किसान मुंशी घायल हो गए। किसान अपने खेत में पानी देने के लिए क्यारी बना रहे थे कि जमीन पर फावड़े से 15-20 प्रहार करने के बाद अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मुंशी 2-3 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आवाज सुनकर आसपास के किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल किसान को जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र का मुआयना किया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और विशेषज्ञों को भी इसकी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अप्रत्याशित घटना ने ग्रामीणों और किसानों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। खेत में अचानक हुए इस धमाके ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल धमाके के कारणों का पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन