फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: After the police explained, the husband and wife garlanded each other

Bharatpur News: कोर्ट जाने की नहीं आई नौबत, एसपी ऑफिस में सुलझ गया पति-पत्नी का झगड़ा, एक दूसरे को पहनाई माला

Thu, 01 Aug 2024 10:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 01 Aug 2024 10:06 PM IST
सार

दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हुआ था। जिस पर पुलिस ने पहले दोनों की काउंसलिंग करवाई।  दोनों को समझाया। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
Bharatpur News: After the police explained, the husband and wife garlanded each other
एसपी ऑफिस में पति-पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई माला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले जहां पति-पत्नी के झगड़े न्यायालय तक मुकदमा दर्ज होने के बाद पहुंचते थे और वहीं पर उनकी सुलह कराई जाती थी, अब पुलिस ने इस दिशा में एक नई पहल की है। भरतपुर पुलिस ने मुकदमे में कार्रवाई करने के बजाय पति-पत्नी के बीच सुलह कराई और यह सुलह एसपी ऑफिस में हुई, जहां दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई।

विज्ञापन


भरतपुर के एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि एक साल पहले पति-पत्नी ने आपसी गृह क्लेश के चलते एक दूसरे के खिलाफ नदबई थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने पहले दोनों की काउंसलिंग करवाई लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद पति ने बच्चे को अपने पास रखने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया। कोर्ट ने भी दोनों की काउंसलिंग करवाई, लेकिन फिर भी कोई सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल चंद कायल को सौंपी गई। उन्होंने दोनों पति-पत्नी को बुलाकर उनकी बात सुनी और फिर से काउंसलिंग करवाई। पुलिस की काफी समझाइश के बाद दोनों पति-पत्नी एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को एसपी ऑफिस में दोनों पति-पत्नी को बुलाया गया। एसपी मृदुल कच्छावा और दोनों के परिजनों के सामने पति-पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाई। इस मौके पर एसपी कच्छावा ने कहा कि पुलिस की पहल से पति-पत्नी का सुलह होना एक सकारात्मक कदम है और यह दर्शाता है कि पुलिस सिर्फ कानून का पालन ही नहीं करती बल्कि सामाजिक सुलह-सफाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


इस घटना ने पुलिस की एक नई और सकारात्मक छवि प्रस्तुत की है, जो केवल कानून और व्यवस्था की देखरेख तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं में भी योगदान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed