फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   bharatpur mayor election vichitra singh withdraws nomination anuradha singh bjp

भजनलाल शर्मा के गढ़ भरतपुर में बड़ा सियासी उलटफेर: निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया; भाजपा का मेयर तय

Fri, 18 Sep 2026 02:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 18 Sep 2026 02:41 PM IST
सार

भरतपुर नगर निगम में महापौर पद की निर्दलीय दावेदार विचित्रा सिंह ने 18 सितंबर को अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सिंह के निर्विरोध महापौर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। नामांकन वापसी से पहले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और पूर्व महापौर शिव सिंह भोंट के बीच मुलाकात हुई।

विज्ञापन
bharatpur mayor election vichitra singh withdraws nomination anuradha singh bjp
निर्दलीय दावेदार विचित्रा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम में महापौर पद की निर्दलीय दावेदार विचित्रा सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उनके नामांकन वापस लेने के बाद नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनना तय हो गया है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 61 की पार्षद अनुराधा सिंह ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम खुद निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह का नामांकन वापस करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन

पति से मुलाकात के बाद नामांकन वापस लेने का फैसला

नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया से पहले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह के पति और पूर्व महापौर शिव सिंह भोंट के होटल पहुंचे। यहां दोनों के बीच मुलाकात और राजनीतिक चर्चा हुई। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि शिव सिंह भोंट भरतपुर के सभापति और महापौर रह चुके हैं। उन्होंने भरतपुर के विकास की गति को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। बेढम ने बताया कि शिव सिंह उनके पुराने मित्र हैं और इसी वजह से वे उनसे मुलाकात करने तथा राजनीतिक चर्चा करने पहुंचे थे। बातचीत के बाद शिव सिंह ने मंत्री बेढम के साथ नगर निगम कार्यालय जाने और निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन वापस लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि आगे सभी एकजुट होकर भाजपा में काम करेंगे और भरतपुर के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

विज्ञापन

परिजनों के दबाव बनाने के आरोपों को बताया मिथ्या

नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले शिव सिंह भोंट के होटल पर बीडीए के अधिकारी सेटबैक की जांच करने पहुंचे थे। इस कार्रवाई के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार अधिकारियों के माध्यम से नामांकन वापस लेने का दबाव बना रही है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें पूरी तरह मिथ्या हैं और सरकार की ओर से नामांकन वापस लेने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरतपुर के विकास को लेकर जताया संकल्प

पूर्व महापौर शिव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भरतपुर के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने शहर के विकास के लिए कई हजार करोड़ रुपये की सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि शहर का विकास सही तरीके से हो और विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया जा सके, इसी उद्देश्य से उन्होंने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के निर्देशन में अपना पर्चा वापस लेने का फैसला किया है। उनका कहना है कि अब वे एकजुट होकर भरतपुर के विकास में योगदान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed