{"_id":"669a32db8ce09674bd0d1d02","slug":"bharatpur-joshi-s-controversial-statement-caught-fire-youth-congress-burnt-the-effigy-of-the-state-president-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur : सीपी जोशी के विवादित बयान ने पकड़ा तूल, यूथ कांग्रेस ने जलाया प्रदेश अध्यक्ष का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur : सीपी जोशी के विवादित बयान ने पकड़ा तूल, यूथ कांग्रेस ने जलाया प्रदेश अध्यक्ष का पुतला
Fri, 19 Jul 2024 03:03 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:03 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का राहुल गांधी को लेकर दिया गया बयान तूल पकड़ता जा रहा है। इसी के चलते आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर जोशी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को दौसा में पार्टी की एक बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि जो लोग बीफ खाते हैं, वे संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राजस्थान के सम्मानजनक पद पर बैठे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा इस प्रकार का बयान शोभा नहीं देता। उनके बयान को लेकर जिला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया, साथ ही सीपी जोशी से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि कि भारत-चीन संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव है और राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ बैठे हैं..!