{"_id":"65143ebf023ec94a62029096","slug":"bharatpur-family-members-had-gone-to-visit-vaishno-devi-thieves-made-away-with-jewelery-and-cash-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे परिवार वाले, चोरों ने लाखों के जेवरात और कैश पर हाथ साफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे परिवार वाले, चोरों ने लाखों के जेवरात और कैश पर हाथ साफ किया
Wed, 27 Sep 2023 08:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 27 Sep 2023 08:10 PM IST
सार
भरतपुर जिले के नगर कस्बे में घर की मकान मालकिन वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। पीछे से चोरों ने घर पर धावा बोल दिया और घर में रखे हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। बुधवार को जब मकान मलिक घर पहुंची तो सारा मामला देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर में नगर कस्बे के तिवारी मोहल्ले में स्थित हरिश्चंद्र के मकान में शशि देवी रहती हैं। वह सरकारी अस्पताल में नर्स के तौर पर तैनात हैं। वह तीन-चार दिन पहले घर पर ताला लगाकर वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए परिवार सहित गई थीं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब वह नगर कस्बे स्थित अपने घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ देखकर उनके आंसू निकल गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले टूटे हुए पड़े मिले।
पीड़ित शशि देवी ने बताया कि घर में करीब पांच लाख रुपये के सोना चांदी के जेवरात लॉकर तोड़कर निकाल कर ले गए। इसके अलावा तीन लाख की नकदी भी रख कर गई थी, वह भी नहीं है। साथ ही घर का अन्य सामान भी उठाकर ले गए। चोरी की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर से चोरी हुए समान की डिटेल ली। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन