{"_id":"66ec56599aa41d005600757d","slug":"bharatpur-encounter-between-criminals-and-police-one-shot-in-the-leg-another-arrested-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: मां-बेटी की मौत का बदला लेने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: मां-बेटी की मौत का बदला लेने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार
Thu, 19 Sep 2024 10:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:20 PM IST
सार
चार सितंबर की रात को भौता अपने घर में अपनी बेटी नेहा के साथ सो रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने नेहा और भौता पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। जिसमें मां बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर रेंज के डीग जिले के कामां थाना इलाके में पुलिस और दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। दोनों आरोपियों ने पुलिस की टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में दो गोलियां लगीं। उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कामां थाना इलाके में एक परिवार का मर्डर करने की फ़िराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन
कामां सीओ सतीश यादव ने बताया कि 4 सितंबर को भुडाका गांव में महिला भौता (35) और उसकी बेटी नेहा (17) का मर्डर हो गया था। नगर थाना इलाके के आरसी गांव के रहने वाले सुरेश ने नेहा से अपने बेटे वासुदेव का रिश्ता तय किया हुआ था। सुरेश को लग रहा था कि भौता और नेहा का मर्डर भौता के जेठ के दोनों लड़कों बलराम और तेज सिंह ने किया है। इसलिए सुरेश अपने साथी विजेंद्र के साथ भुडाका गांव में भौता और नेहा की हत्या का बदला लेने के लिए आया था।
विज्ञापन
आरोपी के सीधे पैर में घुटने से नीचे लगी दो गोलियां
जैसे ही पुलिस को दोनों बदमाशों के बारे में पता लगा तो, पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद सुरेश और उसका साथी विजेंद्र पुलिस की टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों का लगातार पीछा किया। इस दौरान बिलौंद गांव के पास पुलिस और दोनों बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने भी पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सुरेश के सीधे पैर के घुटने के नीचे दो गोलियां लगीं। जिसे तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं सुरेश के साथी विजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कामां सीओ सतीश यादव ने बताया कि सुरेश हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह कई बार पुलिस की टीम पर फायरिंग कर चुका है। फिलहाल सुरेश को आरबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सोते समय मां बेटी की हुई थी हत्या
4 सितंबर की रात को भौता अपने घर में अपनी बेटी नेहा के साथ सो रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने नेहा और भौता पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। जिसमें मां बेटी की मौत हो गई। भौता अपनी मौत से 3 महीने पहले ही अपने जेठ की हत्या के आरोप में जेल से बेल पर बाहर आई थी। वह अपनी बेटी के साथ गांव में रहती थी। भौता देवी की पति का निधन लंबी बीमारी के चलते 2014 में हो गया था। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया था जेठ का मर्डर भौता देवी ने अपने पति की मौत के बाद से अपने भाई के साले भूपेंद्र निवासी भैंसेड़ा थाना कामां के साथ अवैध संबंध बन गए। भौता अपने प्रेमी भूपेंद्र गुर्जर को चोरी छुपे अपने घर बुलाया करती थी। मृतका के जेठ घनश्याम गुर्जर का घर उसके सामने ही था। घनश्याम जब भूपेंद्र गुर्जर को भौता के घर आता जाता देखता तो, वह भूपेंद्र को टोकता था। जिससे परेशान होकर भौता देवी ने अपने भाई के साले भूपेंद्र गुर्जर के साथ षडयंत्र रचकर अपने ही जेठ घनश्याम गुर्जर की 11 जुलाई 2023 को धारदार हथियार से हत्या करवा दी। मृतक घनश्याम गुर्जर का शव खेतों में पड़ा मिला था। फिलहाल पकड़े गए एक आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और दूसरे का इलाज जारी है।