{"_id":"65c4e8cf6ebb6176e000f602","slug":"bharatpur-employee-posted-in-ado-office-arrested-while-taking-bribe-of-rs-11-000-another-absconding-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: ADO दफ्तर में तैनात कर्मचारी 11 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, एक अन्य फरार, वकील से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: ADO दफ्तर में तैनात कर्मचारी 11 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, एक अन्य फरार, वकील से पूछताछ जारी
Thu, 08 Feb 2024 08:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:14 PM IST
सार
भरतपुर के एडीओ ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी 11 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गया। मामले में एक अधिवक्ता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले में भुसावर के तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य एक कार्मिक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। इसी मामले में एक अधिवक्ता से भी एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भरतपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी विवादित भूमि के संबंध में स्टे लगवाने की एवज में उपखंड अधिकारी कार्यालय का सहायक कर्मचारी सुरेश चंद्र एवं एक अन्य कार्मिक जसवंत 11 हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी भरतपुर इकाई टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया और ट्रैप की कार्रवाई की।
विज्ञापन
जहां परिवादी द्वारा आरोपी कर्मचारी सुरेश चंद्र को दी गई 11 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अमित सिंह ने बताया कि आरोपी कार्मिक द्वारा परिवादी से रिश्वत प्राप्त कर अधिवक्ता चन्द्रशेखर को रिश्वत राशि में से पांच हजार रुपये दे दिए, जो मौके से बरामद किए गए हैं। इस संबंध में अधिवक्ता चन्द्रशेखर से पूछताछ कर जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी कार्मिक जसवंत मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीम जुट गई है।
विज्ञापन