फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Dead body of an elderly person was found lying in a pit filled with water FSL team investigation

Bharatpur: बुजुर्ग का पानी से भरे गड्ढे में शव मिलने से सनसनी, जांच के लिए पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया

Thu, 24 Aug 2023 08:17 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 24 Aug 2023 08:17 PM IST
सार

भरतपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की सनसनीखेज में मौत हो गई। बुजुर्ग की शव पानी से भरे गड्डे में पड़ा मिला। इसको लेकर पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाई, जो मामले की तह तक जाकर सबूत जुटा रही है।

विज्ञापन
Bharatpur Dead body of an elderly person was found lying in a pit filled with water FSL team investigation
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर शहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव गड्ढे के पानी में पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना पर काफी संख्या में आसपास के कॉलोनी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव मिलने की सूचना पर थाना मथुरा गेट पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना थाना मथुरा गेट अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के पीछे श्याम नगर की है। जहां पर शाम चार बजे के आसपास करीब 45 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव पानी से भरे गड्डे में मिला। मृतक व्यक्ति का शव पानी में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसके पैर दिख रहे थे। कॉलोनी का ही एक व्यक्ति शौच के लिए गया हुआ था। तभी उसने वहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना तत्काल उसने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 
विज्ञापन


45 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव पानी से भरे गड्डे में मिला, एफएसएल की टीम जांच में जुटी
सूचना पर थाना मथुरा गेट पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मौके पर आसपास की कॉलोनी की लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल  की टीम को मौके पर बुलाया और टीम ने मौके से सबूत जुटाये। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को  गड्ढे से बाहर निकाल कर रखा और मौजूद लोगों से उसकी पहचान कराई। लेकिन उसकी कोई भी पहचान नहीं कर सका । मृतक व्यक्ति के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed