फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Cyber thugs demolished their house themselves before JCB could start working

Bharatpur: JCB चलने से पहले ही ठगों ने अपना घर खुद ही गिराया, IG ने एक्स पर लिखा- इसे कहते हैं कानून का राज

Wed, 03 Jul 2024 07:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jul 2024 07:56 PM IST
सार

साइबर ठगों ने जेसीबी का पीला पंजा चलने से पहले ही अपना मकान खुद ही गिरा लिया। वहीं, आईजी राहुल प्रकाश ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, इसे कहते हैं कानून का राज।

विज्ञापन
Bharatpur Cyber thugs demolished their house themselves before JCB could start working
ठगों ने अपना घर खुद ही गिराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश और डीग एसपी राजेश कुमार मीणा ने मेवात में साइबर ठगों के विरुद्ध ऑपरेशन एंटी वायरस आभियान चलाकर साइबर ठगों की कमर को तोड़कर रख दिया है। जहां डीग मेवात पूरे देश में जामताड़ा के बाद साइबर ठगी के मामलों में अपना पहला स्थान बना चुका था। अब फिर से साइबर ठगी के मामलों में गिरावट आने लगी है।

विज्ञापन


आईजी राहुल प्रकाश ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को चिन्हित कर उनके द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर साइबर ठगी के रुपये से अर्जित करके आलीशान मकानों के ऊपर बुलडोजर कार्रवाई चालू की, जिसके तहत कुछ दिन पूर्व सिकरी के बनेनी ढोकला और कामा के लेवड़ा गांव में तीन मकानों को बुलडोजर कार्रवाई के तहत जमींदोज किया गया था।
विज्ञापन


इसी प्रकार कैथवाड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव झेझपुरी में साइबर ठगी के रुपयों से अर्जित करके अवैध रूप से सरकारी जमीन पर आलीशान मकान बनाया गया था, जिसको नियमानुसार चार जुलाई को बुलडोजर कार्रवाई करके जमींदोज करने से पहले ही अतिक्रमकारियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी राहुल प्रकाश ने एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, कानून का राज इसको कहते हैं। झेंझपुरी कैथवाड़ा में साइबर अपराधियों के अवैध निर्माण तोड़ा जाना था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed