फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Crime Accused who brought and sold ganja from Orissa arrested

Bharatpur Crime: ओडिशा से गांजा लाकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Thu, 28 Dec 2023 09:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 09:35 PM IST
सार

Bharatpur Crime: ओडिशा से गांजे की तस्करी कर भरतपुर में छोटे-छोटे लोगों को बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Bharatpur Crime Accused who brought and sold ganja from Orissa arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले की रुदावल थाना पुलिस ने एक आरोपी को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर भरतपुर के छोटे तस्करों को गांजा सप्लाई करता था। आरोपी रवि के पास काफी मात्रा में गांजा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया, पुलिस का जाब्ता खेरिया उच्चैन रोड़ ठिकरिया मोड़ पर नाकाबंदी किए हुई थी। वहां से रवि (33) निवासी नारौली थाना रुदावल पैदल जा रहा था। तभी पुलिस ने रवि को रोका और उसके पास बैग की तलाशी ली। इसमें गांजा रखा हुआ था। इस पर पुलिस ने तुरंत रवि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिसकर्मी थाने लेकर आए और गांजे के पैकेट का वजन करवाया तो वह छह किलो निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर आता है और छोटे-छोटे तस्करों को गांजा सप्लाई करता है। कुछ दिनों पहले रूपवास पुलिस ने उसके भाई को भी 45 किलो गांजे के साथ पकड़ा था। दोनों भाई मिलकर गांजे का अवैध कारोबार करते हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी के पास और गांजा हो सकता है। इसलिए आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed