फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Assistant Sub Inspector of Kaithwada police station in Deeg arrested while taking bribe of 20 thousa

Bharatpur: डीग में कैथवाड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक पर कार्रवाई, 20 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 06:38 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 06:38 AM IST
सार

डीग जिले में एसीबी ने बुधवार को कैथवाडा पुलिस थाने में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक विश्वामित्र को परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अनुसार, विश्वामित्र ने परिवादी से उसकी भतीजी को आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Bharatpur Assistant Sub Inspector of Kaithwada police station in Deeg arrested while taking bribe of 20 thousa
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग में बुधवार को एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भरतपुर इकाई द्वारा डीग में कार्रवाई की गई। कार्रवाई करते हुए विश्वामित्र हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना कैथवाडा को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की भरतपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे भतीजे के विरूद्ध कैथवाड़ा थाने में दर्ज प्रकरण में मेरी भतीजे को आरोपी नहीं बनाने व प्रकरण में मदद करने की एवज में विश्वामित्र सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना कैथवाड़ा द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की भरतपुर ईकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया।
विज्ञापन


टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए विश्वामित्र पुत्र रामनाथ निवासी मालपुरा पुलिस रामगढ़ जिला अलवर, हाल निवासी पुराने थाने के पास कस्बा सीकरी पुलिस थाना हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना कैथवाडा जिला डीग को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय  कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदबई थाना पुलिस ने बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोर पकड़े
भरतपुर जिले की नदबई थाना पुलिस ने बुधवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन नाबालिकों को निरूद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात बाइकों को जब्त किया है। इन आरोपियों ने कस्बा साहित ग्रामीण क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया हुआ था। गिरफ्तार आरोपी आए दिन दुकान और मकान के सामने खड़ी बाइकों को चोरी कर फरार हो जाते थे।

सीओ हरिराम मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में लूट, डकैती, चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। थानाधिकारी कैलाश चंद बैरवा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपाध्याय पाड़ा कस्बा नदबई में एक मकान व चारदीवारी नोहरे के अंदर से कार्रवाई करते हुए अटारीपुरा थाना हलैना निवासी देवेंद्र उर्फ देवी (19) पुत्र ओमप्रकाश, विस्दा थाना सेवर निवासी राम शर्मा (18) पुत्र बलराम शर्मा, कबई थाना नदबई  निवासी बलराम (20) पुत्र दलवीर, बरौलीछार थाना नदबई निवासी सत्यवीर (20) पुत्र दीना और कबई थाना नदबई निवासी प्रकाश (23) पुत्र देवीराम को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोटरसाइकिलों को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी कैलाश चंद बैरवा ने बताया कि बाइक चोर गिरोह की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। गठित टीम में एएसआई अनिल कुमार, योगेश कुमार, रामस्वरूप, कांस्टेबल अमित कुमार, रामअवतार, डिगम्बर और सुन्दर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed