फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Accident occurred while trying to avoid pothole, truck and container collided, both drivers died

Bharatpur News: गड्ढे से बचने के चक्कर में हुआ हादसा, ट्रक और कंटेनर आपस में भिड़े, दोनों ड्राइवरों की मौत

Mon, 08 Jul 2024 03:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 03:29 PM IST
सार

नेशनल हाइवे 123 पर गड्ढे से बचने के चक्कर में एक ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम लग गया। 

विज्ञापन
Bharatpur: Accident occurred while trying to avoid pothole, truck and container collided, both drivers died
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में देर रात करीब 11 बजे ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवर की मौत हो गई। घटना नेशनल हावे 123 पर हो रहे गड्ढे को बचाने के चक्कर में हुई। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर करीब 1 घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को नेशनल हाईवे से हटाया तब जाकर जाम खुला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजू, निवासी निवासी भानपुर थाना सराय छौला मध्यप्रदेश ट्रक लेकर भरतपुर से धौलपुर की तरफ जा रहा था, जिसमें पशुओं का चारा भरा हुआ था। वहीं दूसरी तरफ से विनोद निवासी खजूरी ईनाठी तहसील अंबा मध्यप्रदेश कंटेनर को लेकर धौलपुर से भरतपुर की तरफ आ रहा था। तभी गहनौली थाना इलाके में नेशनल हाईवे 123 पर एक गड्ढे को बचाने के चक्कर में दोनों वाहन आपस में आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि घटना में कंटेनर ड्राइवर विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास इकट्ठे हुए लोगों ने तुरंत संजू को रूपवास अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। देर रात ही इलाज के दौरान संजू ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed