फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Attempt to molest and kidnap a student in Bharatpur

Bharatpur: छात्रा से छेड़छाड़ व अपहरण की कोशिश, गाड़ी से भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष का आधार कार्ड बरामद

Sun, 24 Nov 2024 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

Bharatpur: भरतपुर में अज्ञात लोगों द्वारा लॉ स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ व अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की गाड़ी को जब्त कर लिया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Attempt to molest and kidnap a student in Bharatpur
आरोपी की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के अटल बंद थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कॉलेज से घर लौटते समय दो अज्ञात लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की गाड़ी को जब्त कर लिया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। गाड़ी की तलाशी में भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कबीर का आधार कार्ड मिला है।  

विज्ञापन


दरअसल, 22 नवंबर को लॉ की छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। शाम को बिजलीघर चौराहे पर बस से उतरने के बाद वह ऑटो से अपनी कॉलोनी तक पहुंची। ऑटो से उतरकर जब वह घर की ओर बढ़ रही थी, तभी एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में बैठे लोगों ने पुलिस का हूटर बजाकर उसे सड़क के किनारे रुकने पर मजबूर किया। गाड़ी में मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गालियां दीं और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर दोनों आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और गाड़ी का नंबर भी बताया।  
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही अटल बंद थाने की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की। अगले ही दिन संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी, लेकिन पुलिस को रोकते देख आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और उसकी तलाशी ली। गाड़ी के अंदर से भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कबीर का आधार कार्ड बरामद हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि प्रवीण कबीर घटना में शामिल थे या नहीं। अटल बंद थाने के एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि पीड़िता ने आरोपियों को पहचानने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। पंकज यादव, अंडर-ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी ने कहा कि इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी और आधार कार्ड का इस घटना से क्या संबंध है। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed