{"_id":"655badb7b1cf037a7a09f867","slug":"attack-on-convoy-of-nadbai-candidate-of-congress-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-161397-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: कांग्रेस के नदबई प्रत्याशी के काफिले पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: कांग्रेस के नदबई प्रत्याशी के काफिले पर हमला
विज्ञापन
भरतपुर। नदबई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोगिन्दर सिंह अवाना के काफिले पर सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अवाना इसी क्षेत्र से विधायक भी हैं। आरोप है हमलावरों ने तीन फायर भी किए। अवाना और समर्थक जैसे-तैसे भाग कर दूसरे गांव पहुंचे और जान बचाई। उन्होंने सेवर थाने में तहरीर दी है।
कांग्रेस प्रत्याशी जोगेंद्र अवाना ने बताया कि सोमवार सुबह वह चुनाव प्रचार के लिए निकले। सेवक पंचायत समिति क्षेत्र के 21 गांवों में जनसंपर्क के तहत वह सबसे पहले गांव कंजौली पहुंचे। यहां से कसौदा होते हुए जब उनका काफिला अलीपुर की तरफ जा रहा था, कसौदा मार्ग पर कुछ लोग खड़े मिले। उन्होंने हमें देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते इन लोगों ने काफिले की पीछे वाली गाड़ी पर लाठी-डंडे और फरसों से हमला कर दिया।
गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। तीन फायर भी किए। लोगों ने बाइक से उनकी गाड़ी का पीछा किया। वह जान बचाकर गांव हेलक की तरफ भाग गए। जिस गाड़ी पर हमला किया ड्राइवर उसे थाने भगा ले गया। बाद में अवाना भी सेवर थाने पहुंच गए। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा व थाना सेवर प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता को घटना के संबंध में जानकारी दी। सेवर थाने में दी तहरीर में सेवर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान पर आरोप लगाया है। मामले से पुलिस अधीक्षक, डीजीपी, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत अन्य उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया नदबई के कांग्रेस प्रत्याशी ने सेवर थाने में लिखित शिकायत दी है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ऋषि बंसल, डॉ. रितु सहित पांच भाजपा से निष्कासित
भरतपुर। भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल सहित पांच नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। साथ देने वाले एक कार्यकर्ता को इनाम बतौर प्रदेश मंत्री बनाया है। भरतपुर शहर विधानसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक विजय बंसल को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे नाराज होकर गिरधारी तिवारी ने पार्टी से बगावत कर दी। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। बाद में शीर्ष नेतृत्व के समझाने पर तिवारी ने नामांकन वापस ले लिया था। उन्हें पार्टी ने प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इधर जिलाध्यक्ष रहे ऋषि बंसल की पत्नी डॉ. रितु बनावत बयाना विधानसभा सीट से टिकट मांग रही थीं।
टिकट कटने पर उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी और निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद पड़ी हैं। पत्नी के चुनाव लड़ने की घोषणा पर ऋषि बंसल ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बगावत करने वाले तीन और अन्य नेताओं में करौली के हिंडौन से गायत्री कोली, सवाई माधोपुर से आशा मीणा और सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी से छोटू लाल सैनी को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने निष्कासन का पत्र जारी किया है।