{"_id":"66c40caa3f1b2ab9070c9345","slug":"a-woman-suddenly-experienced-labour-pains-in-rbm-in-bharatpur-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: RBM में महिला के अचानक हुई प्रसव पीड़ा, आधा बच्चा आया गर्भ से बाहर; सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: RBM में महिला के अचानक हुई प्रसव पीड़ा, आधा बच्चा आया गर्भ से बाहर; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Tue, 20 Aug 2024 08:55 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:55 AM IST
सार
Bharatpur: भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में गर्भवती महिला मरीज के अचानक पेट में जोरों का दर्द हुआ और, महिला के गर्भ से आधा बच्चा बाहर निकल आया। जिसके बाद अस्पताल में तैनात नर्सिंगकर्मी महिला के इलाज में जुट गए और महिला को प्राथमिक इलाज देकर जनाना अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
RBM में महिला के अचानक हुई प्रसव पीड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के RBM में महिला के अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यह पूरी घटना आरबीएम अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने जनाना में दो बच्चियों को जन्म दिया। जिसमें से एक बच्ची की मौत हो गई। गर्भवती महिला सोनिया के पति भोले निवासी बयाना ने बताया कि उसकी पत्नी के पेट में आज अचानक दर्द हुआ।
विज्ञापन
ऐसे में परिजन उसे अस्पताल लेकर चले आए, लेकिन वह भूलवश गर्भवती महिला को जनाना अस्पताल नहीं ले जाकर आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंच गए। वहां पता चला कि महिला की डिलीवरी जनाना अस्पताल में होगी। महिला दर्द से कराह रही थी। इस दौरान आधा बच्चा भी महिला के गर्भ से बाहर आ गया।
विज्ञापन
ऐसी परिस्थिति में परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। महिला और परिजनों की स्थिति देख आरबीएम अस्पताल में टिकट काउंटर के पास मौजूद नर्सिंगकर्मी महिला के इलाज में जुट गए। नर्सिंग कर्मियों ने महिला को संभाला और उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद खुद एम्बुलेंस बुलाकर जनाना अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान RBM अस्पताल का स्टाफ भी महिला के साथ गया। महिला को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया, लेकिन इनमें से एक को ही बचाया जा सका। महिला के परिजन रवि ने बताया कि RBM अस्पताल के स्टाफ ने उनकी बहुत मदद की, उन्होंने समय रहते सोनिया को जनाना अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन