फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   a rape victim committed suicide by hanging herself In Bharatpur

Bharatpur: महिला से आरोपी ने कई बार किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी; तंग आकर पीड़िता फंदे पर झूली

Sun, 19 Jan 2025 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 Jan 2025 05:59 PM IST
सार

Bharatpur: मृतका के पति ने बताया कि 26 अक्तूबर को चार लोगों के खिलाफ उच्चैन पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन एक आरोपी को जेल भेजा और तीन आरोपियों को इन्वॉल्व नहीं होने के चलते छोड़ दिया। जो तीन आरोपी बाहर थे, वह लगातार पत्नी पर टांट कस रहे थे।

विज्ञापन
a rape victim committed suicide by hanging herself In Bharatpur
दुष्कर्म के बाद महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्चैन थाना क्षेत्र में एक रेप पीड़िता द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। तीन माह पहले पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि तीन आरोपियों को छोड़ दिया।

विज्ञापन


महिला के पति का आरोप है कि यह तीनों आरोपी जो बाहर थे, वह लगातार पीड़िता पर फब्तियां कस रहे थे। जिससे तंग आकर महिला ने सुसाइड किया है। लेकिन थाना प्रभारी का कहना है कि रेप मामले में पुलिस ने चालान पेश कर दिया है, साथ ही तीन आरोपियों का कोई लेना देना नहीं था। इसलिए उन्हें छोड़ दिया, अभी महिला के परिजनों ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतका के पति ने बताया कि 26 अक्तूबर को चार लोगों के खिलाफ उच्चैन पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन एक आरोपी को जेल भेजा और तीन आरोपियों को इन्वॉल्व नहीं होने के चलते छोड़ दिया। जो तीन आरोपी बाहर थे, वह लगातार पत्नी पर टांट कस रहे थे, उससे तंग आकर उसने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला
महिला के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन पड़ोसी ने उसकी पत्नी का नहाते हुए का वीडियो बना लिया। उसी दिन जब महिला अपने घर से खेत पर जा रही थी तो पड़ोसी ने उसे रोक लिया और उसे उसके अश्लील वीडियो फोटो दिखाए। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को वीडियो फोटो के बारे में बताया तो, वह महिला कर उसके बेटे को जान से मार देगा। महिला के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के पड़ोसी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नवंबर में महिला के पति और बच्चे जयपुर चले गए। आरोपी महिला के पीछे जयपुर पहुंच गया और उसके अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर जयपुर के होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।


आरोपी ने होटल में भी महिला के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। 22 अक्तूबर को आरोपी ने महिला को फोन किया। तब उसने बताया की उसके पास महिला के होटल और उसके घर के अश्लील फोटो वीडियो हैं। अगर वह भरतपुर नहीं आई तो, वह उन्हें वायरल कर देगा। जिसके बाद महिला ट्रेन से भरतपुर आई। आरोपी महिला को एक मकान में ले गया। जहां उसने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया। जब महिला का पति जयपुर अपने घर लौटा तो, उसे उसकी पत्नी नहीं मिली। जब महिला के पति को घटना की जानकारी मिली तो, उसने अपनी पत्नी से संपर्क किया।

तब आरोपी 23 अक्तूबर को अपने साथियों के साथ महिला को अपनी गाड़ी में कहीं ले गया। इस दौरान सभी आरोपी बात कर रहे थे कि वह महिला को दिल्ली ले जाते हैं और वहां बेच देते हैं। 26 अक्तूबर को महिला ने उच्चैन थाने में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसमें एक आरोपी को जेल भेजा था, अन्य तीन आरोपी बाहर थे।


क्या कहा थाना प्रभारी ने
थाना प्रभारी गिर्राज सिंह ने बताया कि एक महिला द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्रवाई हेतु आरबीएम अस्पताल आया हूं जैसे मृतका के परिजनों द्वारा शिकायत दी जाएगी, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed