{"_id":"6622f9b09d084af170015dd4","slug":"5269-percent-voters-cast-their-votes-in-bharatpur-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-225568-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: भरतपुर में 52.69 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: भरतपुर में 52.69 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट
विज्ञापन
भरतपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में भरतपुर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 6.28 प्रतिशत मतदान कम रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में मतदाताओं ने मतदान में कम रुचि दिखाई। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 58.97 फीसदी मतदान हुआ था।
वहीं इस बार के चुनाव में महज 52.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत गिरा है। वहीं मेवात क्षेत्र के कामां के मतदाताओं ने गत चुनाव की तुलना में 2 फीसदी अधिक मतदान किया है। भरतपुर संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्ति तक अनुमानित 52.69 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक मतदान कामां विधानसभा क्षेत्र में 62.85 प्रतिशत हुआ।
वहीं सबसे कम बयाना विधानसभा क्षेत्र में 48.98 प्रतिशत मतदान हुआ। रहा। विधानसभा क्षेत्र कठूमर में 54.71 प्रतिशत, नगर में 58.85 प्रतिशत, डीग-कुम्हेर में 47.9 प्रतिशत, भरतपुर में 52.45 प्रतिशत, नदबई में 49.61 प्रतिशत तथा वैर में 50.01 प्रतिशत मतदान हुआ। भरतपुर शहर में गत चुनाव की तुलना में 10.22 अर्था 52.45ः मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान बयाना में 48.98ः हुआ है।
विज्ञापन
वहीं वर्ष 2019 में कठूमर में 60.19 फीसदी मतदान, कामां में 60.53, नगर में 59.89, डीग-कुम्हेर में 57.16, भरतपुर में 62.67, नदबई में 60.14, वैर में 57.44 और बयाना में 55.70 सहित कुल 58.97 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव संपन्न होने के बाद देर रात मतदान दलों द्वारा ईवीएम को भरतपुर मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया। 4 जून को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। मतदान में आई गिरावट और मेवात क्षेत्र में हुआ सर्वाधिक मतदान चौंकाने वाला परिणाम दे सकता है।
समय के साथ ऐसे बढ़ा मतदान
सुबह 9 बजे 9.85 प्रतिशत
सुबह 11 बजे 20.93 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे 31.08 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे 37.28 प्रतिशत
शाम 5 बजे 45.48 प्रतिशत
शाम 6 बजे 50.97 प्रतिशत
फाइनल 52.69 प्रतिशत