फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur police arrested three miscreants who were running away after robbing a scooty

Rajasthan: भरतपुर में पुलिस को देख भागे बाइक सवार बदमाश, फायरिंग कर राहगीर से स्कूटी लूटी, एक गिरफ्तार

Tue, 30 May 2023 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 May 2023 10:25 PM IST
सार

स्कूटी लूटकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bharatpur police arrested three miscreants who were running away after robbing a scooty
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने फायरिंग कर स्कूटी लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश हरियाणा के नूंह का रहने वाला है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना भरतपुर जिले के मेवात इलाके के पहाड़ी थाना जिला की है। अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बाइक से तीन बदमाश जुरहरा की तरफ से आए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो तीनों बदमाशों ने बाइक छोड़ दी और पैदल पहाड़ी कस्बे की तरफ भागने। इस बीच स्कूटी से आ रहे  भोला गुर्जर पर फायरिंग करते हुए बदमाशों ने स्कूटी छीन ली, जिस पर बैठकर वे भाग गए। लेकिन, बदमाशों के पीछे पड़ी पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया और उसके कब्जे से स्कूटी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश की पहचान अकरम निवासी नूंह हरियाणा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम दिलशाद और आजाद बताया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed