भरतपुर की भाजपा सांसद रंजीता कोली पर एक बार फिर से खनन माफिया ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सांसद और उनके सुरक्षाकर्मियों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई।
सांसद रंजीता कोली रविवार रात को दिल्ली से लौट रही थी। इसी दौरान उन्होंने कामां इलाके में बॉर्डर पर बड़ी संख्या में अवैध खनन के ओवरलोड ट्रक को निकलते हुए देखा। जिसके बाद सांसद कोली ने उनको रुकवाया। इससे गुस्साए खनन माफिया ने सांसद की गाड़ी पर पथराव कर दिया। रंजीता कोली ने कार से उतरकर सुरक्षाकर्मियों के साथ खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर ग्रामीण आ गए, ऐसे में माफिया सांसद की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए।
2 of 5
सुबह तक धरने पर बैठी रहीं सांसद
- फोटो : ANI
सांसद ने पुलिस पर लगाया आरोप
सांसद रंजीता कोली पर हमले की सूचना के बाद मौके पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। दूसरी तरफ हमले से आक्रोशित सांसद रंजीता कोली धरने बैठ गई हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि उन्होंने अवैध खनन को लेकर पहले भी पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी लेकिन उन्होंने कहा कि यह खनन का मामला है। ये उनकी जिम्मेदारी नहीं है।

3 of 5
सांसद पर हमलावरों ने किया पथराव
- फोटो : ANI
समर्थकों ने किया हंगामा
सांसद पर हमले की सूचना के बाद मौके पर समर्थक और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने जमकर हंगामा मचाया। हमले के विरोध में सांसद सोमवार को सुबह तक धरने पर बैठी रही। उन्होंने हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

4 of 5
सांसद की क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : ANI
पुलिस ने माफियाओं के ट्रकों को खुद पास कराया-सांसद
सांसद ने बताया कि रात को करीब सौ से डेढ़ सौ की संख्या में ओवरलोड ट्रक खनन सामग्री लेकर निकल रहे थे। उन्होंने बॉर्डर पर धिलावटी चौकी के पास उनको रुकवाया तो खनन माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया। सांसद का आरोप है कि पुलिस के सामने ही माफिया ट्रकों को लेकर भागे। पुलिस खुद ही ट्रकों को वहां से पास करवाती रही।
5 of 5
सांसद जसकौर मीणा
- फोटो : ANI
संसद में मामला रखने को दिया नोटिस
सांसद जसकौर मीणा ने रंजीता कोली पर हमले को संसद में उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारी सांसद रंजीता कोली एक दलित लड़की, जो सत्ता में चुनी गईं वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रोक सकता और सीएम अपराधियों के हित में बयान देते हैं। हमारे सांसद की जान को खतरा है। मैंने जीरो ऑवर में नोटिस दिया है, इस मामले को सदन में उठाऊंगी।
