{"_id":"636a6eedf384e13cde0efe0a","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gadhi-congress-govind-singh-dotasara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शास्त्री की कांग्रेस नेताओं को बड़ी नसीहत, डोटासरा बोले- पांच किमी नहीं चल पाएंगे पीएम मोदी और शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शास्त्री की कांग्रेस नेताओं को बड़ी नसीहत, डोटासरा बोले- पांच किमी नहीं चल पाएंगे पीएम मोदी और शाह
Tue, 08 Nov 2022 08:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Nov 2022 08:29 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के मीडिया चैयरमेन विभाकर शास्त्री ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की यात्रा है। सचिन पायलट हो या अशोक गहलोत किसी का भी कोई विवाद नहीं है। सब पार्टी के कार्यकर्ता है और यात्रा में सब एक साथ ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश में तीन बड़ी यात्राएं हुई हैं। जिनमें से एक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा है। यह 17 से 20 दिन तक राजस्थान में रहेगी। मध्यप्रदेश से होते हुए यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। झलावाड होते हुए लालसोट और लालसोट से सिकंदरा होते हुए भारत जोड़ो यात्रा अलवर के मालाखेणा आएगी, जहां एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के मीडिया चैयरमेन विभाकर शास्त्री ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की यात्रा है। सचिन पायलट हो या अशोक गहलोत किसी का भी कोई विवाद नहीं है। सब पार्टी के कार्यकर्ता है और यात्रा में सब एक साथ ही शामिल होंगे। राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुजबाजी को लेकर शास्त्री ने कहा कि कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता है, अगर किसी को लगता है कि वो पार्टी से बड़ा है तो छोड़कर जा सकता है, नहीं तो पार्टी उसे बाहर का रास्ता दिखा देगी।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारे नेता इतनी बड़ी यात्रा कर रहे, जबकि पीएम मोदी और अमित शाह पांच किलो मीटर भी नहीं चल सकते है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब तक जितने भी उपचुनाव हुए हैं उसमें कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ कितना भी जोर लगा ले, लेकिन सरदार शहर में सीट नहीं बचा पाएंगे। राठौड़ का बयान देना मजबूरी है, क्योंकि सतीश पूनिया का बयान आने के बाद अगर वह कुछ नहीं बोलेंगे तो पार्टी में उनका कद कम होता है। बता दें कि राठौड़ ने भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ा यात्रा बताया था।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान सरकार को लेकर प्रदेश में किसी प्रकार विरोध नहीं है। 2023 में बड़ी ही आसानी हम प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा राजस्थान में विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल हुई है। वहीं, कांग्रेस सरकार नीतियाों से जनता को भरपूर फायदा मिला है।