{"_id":"638eaf9459e93a202726e60d","slug":"bharat-jodo-yatra-in-rajasthan-rahul-gandhi-kota-sukhjinder-singh-new-in-charge-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा शुरू, आज कोटा में करेगी प्रवेश, सुखजिंदर सिंह राजस्थान के नए प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा शुरू, आज कोटा में करेगी प्रवेश, सुखजिंदर सिंह राजस्थान के नए प्रभारी
Tue, 06 Dec 2022 08:29 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:29 AM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा के बीच राजस्थान कांग्रेस को नया प्रदेश प्रभारी भी मिल गया है। कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मंगलवार को राजस्थान में दूसरा दिन है। सुबह करीब 6 बजे यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन
झालावाड़ खेल संकुल से शुरू हुई यात्रा दोपहर बाद कोटा जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा देवरी घटा, सुकेत, हिरिया खेड़ी के रास्ते दर्रा के खेल मैदान मोरु कलां पहुंचेगी। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम किया जाएगा। अब नौ दिसंबर की सुबह तक भारत जोड़ो यात्रा कोटा में ही रहेगी। आठ दिसंबर को यात्रा को विराम दिया गया है।
विज्ञापन
LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Khel Sankul, Rajasthan. https://t.co/VbSY8czYzF
विज्ञापन विज्ञापन— Congress (@INCIndia) December 6, 2022
भारत जोड़ो यात्रा के बीच राजस्थान कांग्रेस को नया प्रदेश प्रभारी भी मिल गया है। कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रंधावा को चार दिसंबर को हो प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्त कर दिया गया था। उन्होंने प्रभारी पद से इस्तीफा दे चुके अजय माकन की जगह ली है।
कल ये रहेगा यात्रा का रूट
सात दिसंबर को यात्रा कोटा के दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से शुरू होगी। अकलंग स्कूल मंडाना में लंच होगा जिसके बाद मांदल्या रोड मंडाना होते हुए लाडपुरा के रास्ते जगपुरा कोटा के मदनमोहन मालवीय फार्म हाउस पहुंचेगी। इसी फार्म हाउस में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
चौथे दिन यात्रा विश्राम: तीन दिन की यात्रा के बाद चौथे दिन आठ दिसंबर विश्राम दिवस घोषित किया गया है। यात्रा मदन मोहन मालवीय फार्म हाउस में ही रुकेगी। हालांकि, राहुल गांधी का कार्यक्रम क्या है इसे लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आई है।