फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhanwari Devi murder & abduction case-CBI files application in Jodhpur CBI Court

भंवरी देवी मामले में जांच के लिए जोधपुर कोर्ट पहुंची सीबीआई

Fri, 03 Mar 2017 07:05 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम Updated Fri, 03 Mar 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Bhanwari Devi murder & abduction case-CBI files application in Jodhpur CBI Court
भंवरी देवी - फोटो : ANI

भंवरी देवी की हत्या और उनके अपहरण के मामले में सीबीआई ने जोधपुर सीबीआई कोर्ट में एक आवेदन दिया है। सीबीआई की तरफ से दिया गया ये आवेदन मामले की आगे की कार्रवाई करने के लिए है।

विज्ञापन


इस केस में गवाहों के मुकर जाने के बाद सीबीआई जोधपुर कोर्ट पहुंची है। सीबीआई ने गवाहों को मामले में 900 बार समन जारी करवाए जिसके बाद महज 174 गवाह ही पेश हो पाए। जबकि कुल 298 गवाहों की पेशी इस मामले में होनी है।
विज्ञापन


भंवरी देवी मामला सियासत, सेक्स और पैसे से जुड़ा हुआ है। भंवरी देवी महज एक मामूली नर्स थी जिसकी एक सीडी ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भंवरी देवी ने कहा था 3 दिन में गिर जाएगी सरकार

Bhanwari Devi murder & abduction case-CBI files application in Jodhpur CBI Court

​भंवरी ने दावा किया था कि उसके पास एक ऐसी सीडी है जिसमें कैबिनेट मंत्री और विधायक की नंगी करतूत कैद है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों से होकर मीडिया तक इस सीडी के सौदे की खबर पहुंची, और कुछ वक्त बात खबर पहुंची भंवरी के अपहरण और फिर उसकी हत्या की।

मामला हाईप्रोफाइल था जिसमें तत्कालीन कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा का और विधायक मलखान सिंह का नाम आया और जांच सीबीआई को सौंपी गई। दोनों मुख्य आरोपियों को मामले में जेल भी जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed