{"_id":"5e2c738c8ebc3e4b4450476f","slug":"before-the-muslim-league-savarkar-gave-two-nation-principles-says-shashi-tharoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम लीग से पहले सावरकर ने दिया था दो राष्ट्र सिद्धांत: शशि थरूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम लीग से पहले सावरकर ने दिया था दो राष्ट्र सिद्धांत: शशि थरूर
Sat, 25 Jan 2020 10:27 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वीर सावरकर पर निशाना साधा है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में थरूर ने कहा, सबसे पहले दो राष्ट्र की बात सावरकर ने की थी। वह चाहते थे कि हिंदू और मुस्लिम के दो देश बनें। यह प्रस्ताव मुस्लिम लीग के पाकिस्तान प्रस्ताव पास होने से तीन साल पहले हिंदू महासभा में आया था।
विज्ञापन
थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीन दयाल उपाध्याय को अपना आदर्श मानते हैं। उपाध्याय ने भी स्वीकार किया था कि मुस्लिमों के लिए अलग देश होना चाहिए। हिंदू महासभा के प्रस्ताव के तीन साल बाद मुस्लिम लीग ने लाहौर अधिवेशन में पाकिस्तान के रूप में अलग राष्ट्र का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन