फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Beawar News: Businessman murdered due to rivalry over borrowed money, now three accused in police custody

Beawar News: उधार के पैसों के विवाद में रंजिश को लेकर कर दी व्यवसायी की हत्या, अब तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

Sat, 06 Apr 2024 04:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 04:10 PM IST
सार

शहर के एक नामी व्यवसायी की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या रुपयों के लेनेदेने के विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस मामले में प्रयुक्त हथियार और वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Beawar News: Businessman murdered due to rivalry over borrowed money, now three accused in police custody
पकड़े गए हत्यारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती एक अप्रैल को ब्यावर में एक नामचीन व्यवसायी की नृशंस हत्या के आरोप में साकेत नगर थाना पुलिस ने हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


शहर के नामी व्यवसायी मनजीत सिंह दुआ की नृशंस हत्या के मामले में साकेत नगर थाना पुलिस को पांच दिन बाद कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद के कारण साजिश रचकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि गत 1 अप्रैल को साकेत नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेदड़ा रोड पर सूर्यमहल होटल के सामने एक खंडहर में एक व्यक्ति की हत्या हुई है, जिस पर साकेत नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में मृतक के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जिला पुलिस स्पेशल टीम व साकेत नगर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन किया, जिसके आधार पर कुछ संदिग्धों को चिन्हित करके उनकी निगरानी शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि आरोपी जिले के बाहर छुपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के बाहर कई स्थानों पर दबिश दी एवं हत्या के तीनों आरोपियों मोहन सिंह, श्याम सिंह व महेंद्र सिंह को डिटेन कर लिया। 


एएसपी जांगिड़ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मोहन सिंह का मृतक मनजीत सिंह से रुपयों का लेनदेन था। मृतक द्वारा मोहन सिंह से उधार के रुपये मांगने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर मोहन सिंह मृतक से रंजिश रखने लगा और बदला लेने की नीयत से उसने श्याम सिंह तथा महेंद्र सिंह को साथ लेकर षड्यंत्र रचकर गत एक अप्रैल को सेंदड़ा रोड पर एक होटल के सामने स्थित खंडहर में मंजीत सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। एएसपी जांगिड़ ने बताया कि पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियार तथा वाहन के बारे में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed