फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   beauty parlor owner beat up girl who went to ask for fees back in Jaipur

Jaipur: ब्यूटी पार्लर में काम सीखाने के नाम पर ऐंठे 10 हजार, फीस वापस मांगने पर की मारपीट

Mon, 14 Mar 2022 01:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 14 Mar 2022 01:38 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि कोरोना काल में उसे ब्यूटी पार्लर का काम नहीं सीखाया गया। वह फीस लेने पहुंची तो उससे मारपीट की गई।

विज्ञापन
beauty parlor owner beat up girl who went to ask for fees back in Jaipur
जयपुर में महिला से मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर जिले में ब्यूटी पार्लर में काम सिखाने के नाम पर रुपए ऐंठने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कोरोना संक्रमण के चलते उसे काम नहीं सिखाया गया। जब पैसे मांगने गई तो उससे ब्यूटी पार्लर में दो महिलाओं ने मारपीट की।

विज्ञापन


यह पूरा मामला जयपुर के नाहरगढ़ रोड थाना इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर का है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक ब्यूटी पार्लर के पड़ोस में रहने वाली महिला पार्लर का काम सीखने के लिए साल 2019 के सितंबर महीने में एक ब्यूटी पार्लर गई। उसने फीस के तौर पर दस हजार रुपए दिए थे लेकिन उस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते काम नहीं सिखाया गया।

विज्ञापन


वहीं पीड़िता का कहना है कि काम नहीं सिखाने से मना करने पर जब मैंने अपने रुपये वापस मांगे तो रुपए देने से साफ मना कर दिया। शुक्रवार को जब मैं रुपये लेने गई तो उस दौरान पार्लर में मेरे साथ मारपीट की गई। इस पर पीड़िता ने दो महिलाओं के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। इस पूरे मामले को लेकर नाहरगढ़ रोड पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed