फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer: Nurse jailed in a blackmailing case accuses doctor and manager case registered.

बाड़मेर: ब्लैकमेलिंग के केस में जेल गई नर्स ने डॉक्टर और मैनेजर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 07:03 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Oct 2026 07:03 AM IST
सार

बाड़मेर में निजी अस्पताल की एक नर्स ने जेल से छूटने के बाद अस्पताल के मालिक, डॉक्टर, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर दुष्कर्म व यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Barmer: Nurse jailed in a blackmailing case accuses doctor and manager case registered.
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर के निजी अस्पताल की एक नर्स ने जेल से बाहर आने के बाद अस्पताल के मालिक, डॉक्टर, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म और यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की जांच महिला सेल की एएसपी कर रही हैं।

विज्ञापन


सीक्रेट कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम करती थी। आरोप है कि अस्पताल के मालिक और डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय सीक्रेट कैमरे से उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसके बाद तस्वीरें और वीडियो साझा करने की धमकी देकर उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया गया।

विज्ञापन

नर्स के मुताबिक, जनवरी 2024 में नाइट ड्यूटी के दौरान उसे लेबर रूम से जबरन एक कमरे में ले जाया गया। वहां अश्लील वीडियो साझा करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने और उसके बच्चों को मरवाने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण किया जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: आज 6 जिलों में बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; रात में बढ़ेगी ठंडक

विरोध करने पर घर पहुंचकर आत्महत्या की धमकी देने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि परेशान होकर उसने 4 मार्च को अस्पताल जाना बंद कर दिया और डॉक्टर को मैसेज किया। आरोप है कि अस्पताल नहीं आने पर डॉक्टर उसके घर पहुंचा और आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद मजबूर होकर वह दोबारा अस्पताल जाने लगी। नर्स का आरोप है कि वहां उसके साथ फिर यौन शोषण और मारपीट की गई।

पीड़िता के अनुसार, मई 2026 में डॉक्टर एक महीने के लिए विदेश यात्रा पर चला गया। आरोप है कि 10 मई 2026 को अस्पताल मैनेजर समेत दो लोगों ने उसे डराकर और धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने पर बचाने पहुंची दूसरी महिला कर्मचारी को भी नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

जेल से छूटने के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने घटना के बारे में अपने भाई और अस्पताल के कर्मचारियों को बताया तो डॉक्टर नाराज हो गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए और 22 जुलाई को उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करा दिया। इस मामले में पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार कर लिया था। अब जेल से बाहर आने के बाद नर्स ने अस्पताल के मालिक, डॉक्टर, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म और यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed