{"_id":"66a62265701f22c07501cabc","slug":"barmer-there-was-a-ruckus-over-the-expenses-after-delivery-the-labor-room-staff-beat-up-the-woman-for-money-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer : डिलीवरी के बाद खर्ची को लेकर हुआ बवाल, लेबर रूम स्टाफ ने पैसे नहीं मिलने पर की प्रसूता के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer : डिलीवरी के बाद खर्ची को लेकर हुआ बवाल, लेबर रूम स्टाफ ने पैसे नहीं मिलने पर की प्रसूता के साथ मारपीट
Sun, 28 Jul 2024 04:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:20 PM IST
सार
डिलीवरी के बाद प्रसूता से पैसे मांगने को अपना हक मानते हुए जिला अस्पताल के लेबर रूम स्टाफ ने पैसे नहीं देने पर महिला के साथ मारपीट की। घटना के बाद अस्पताल अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बाड़मेर जिला अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाड़मेर जिला अस्पताल में हुए एक शर्मनाक कांड में मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के बाद लेबर रूम स्टाफ ने महिला से बतौर खर्ची पैसे मांगे और पैसे नहीं मिलने पर महिला के साथ मारपीट की। मामले को लेकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.एल. मसूरिया ने जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पाबूसरिया निवासी एक प्रसूता डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में महिला का प्रसव कराया गया। इसके बाद लेबर रूम की एक कर्मचारी ने प्रसूता से खर्ची के नाम पर पैसे मांगे। इस पर महिला ने परिजनों के आने पर पैसे देने की बात कही। इस पर लेबर रूम की कर्मचारी भड़क गई और उसके साथ गली-गलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन
बाद में घटना को लेकर हंगामा होने पर आरोपी कर्मचारी ने पीड़ित महिला से अपनी गलती की माफी भी मांगी लेकिन महिला के परिजनों ने मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन को शिकायत की, जिस पर अस्पताल अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन