फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: Ravindra Bhati reached Balotra to protest against police misbehavior, know what is the matter

Barmer News: कार्यकर्ता के साथ पुलिस की अभद्रता के विरोध में धरने पर बैठे रविंद्र भाटी, जानिये क्या है मामला

Sat, 27 Apr 2024 02:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

कल मतदान के दौरान बायतु पुलिस द्वारा कथित रूप से कार्यकताओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने से नाराज बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी अपनी शिकायत दर्ज कराने बालोतरा पहुंचकर एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Barmer News: Ravindra Bhati reached Balotra to protest against police misbehavior, know what is the matter
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को मतदान के दौरान बायतु पुलिस द्वारा कथित रूप से कार्यकर्ताओं से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किए जाने से नाराज शिव विधायक एवं लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी आज बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बालोतरा पहुंचे। वे यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगे। भाटी के बालोतरा पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बालोतरा में इकट्ठे हो गए। बातचीत के बाद भाटी एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पक्ष में वोट डालने के लिए आ रहे मतदाताओं को परेशान करने, रोकने एवं बायतु के एक बूथ के बाहर कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले पुलिस के जवान और दूसरे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इधर भाटी के बालोतरा पहुंचने से पहले ही एसपी और कलेक्टर ऑफिस के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। भाटी समर्थकों ने यहां पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। भाटी की ओर से जिला प्रशासन को दी गई शिकायत में बताया गया है कि पुलिस के कुछ जवानों ने कार्यकर्ताओं से जबरन मारपीट की और घायल कार्यकर्ताओं का उपचार भी नहीं करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश चौधरी ने भी बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट में धरना देकर चुनावी इंतजामों पर सवाल उठाए थे। हरीश चौधरी ने कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी दोनों ही प्रमुख प्रत्याशियों पर कांग्रेस के समर्थन में वोट देने के लिए आने वालों को परेशान करने का आरोप लगाया था। 


गौरतलब है कि बाड़मेर के शिव, बायतु एवं कई इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी पार्टियों एवं निर्दलीय के समर्थकों के बीच आपस में विवाद हो गया था। इसके चलते थुंबली गांव के एक बूथ में तो कुछ देर के लिए मतदान रोकना भी पड़ा था हालांकि बाद में पुन: मतदान प्रक्रिया शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed