फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer Mother and maternal grandfather along with two children died due electrocution in domestic flour

Barmer Sad News: घरेलू आटा चक्की में आया करंट, दो बच्चे, मां और नाना समेत चार लोगों की चिपककर मौत

Sat, 02 Sep 2023 08:41 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 02 Sep 2023 08:41 AM IST
सार

बाड़मेर के आरंग गांव के पास रामदेवपुर में घरेलू आटा चक्की में करंट आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे सहित मां और नाना की चिपककर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Barmer Mother and maternal grandfather along with two children died due electrocution in domestic flour
शिव पुलिस थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में घरेलू आटा चक्की में करंट आने से एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना बाड़मेर जिले के शिव थाना अंतर्गत आरंग गांव के पास रामदेवपुर की है। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी एसपी अनिल सारण और शिव थानाधिकारी चुन्नीलाल ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली गया हुआ बच्चों का पिता
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों का पिता अपने साले और बच्चों के मामा का इलाज करवाने के लिए दिल्ली एम्स गया हुआ है। हादसे में दो नवासों और अपनी बेटी से मिलने आए बच्चों के नाना की भी करंट के चपेट आने से मौत हो गई। हादसे के वक्त चारों के अलावा लकवा से ग्रसित बच्चों का दादा ही घर पर था। दादा चलने फिरने में असमर्थ है। जिसके चलते वह करंट की चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन


मां को बचाने के प्रयास में बच्चे और नाना भी आए चपेट में आए
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के अनुसार शिव क्षेत्र में आरंग के रामदेवपुरा गांव निवासी अर्जुन सिंह कुछ काम से दिल्ली गया हुआ था। उनके घर में लकवाग्रस्त पिता पत्नी, दो बच्चे और ससुर था। रात को साढ़े नौ बजे आटा चक्की से पहले महिला छैलू कंवर (30) करंट की चपेट में आ गई। मां को करंट की चपेट आया देखकर महिला के दो बच्चे जसराज (5 ) और (8 साल) भागकर पहुंचे और मां के साथ चिपक गए। तभी अर्जुन सिंह के ससुर और महिला के पिता हठे सिंह (60) निवासी सरगिला गडरा रोड़ उनको करंट से छुड़वाने के लिए गए। तो वो भी करंट की चपेट में आ गए। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त इन चारों के अलावा अर्जुन सिंह का पिता भी था। लेकिन वह लकवा ग्रस्त होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है। ऐसे में पड़ोसियों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने डिस्कॉम को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद रामसर वृताधिकारी अनिल सारण, शिव थानाधिकारी चुन्नीलाल और तहसीलदार, एसडीएम मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप डिस्कॉम की लापरवाही से हुआ हादसा
हादसे को लेकर ग्रामीणों ने डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली डिस्कॉम द्वारा सिंगल फेज की लाइन के साथ 3 फेज हाई वोल्टेज की लाइन एक ही पोल पर लगाई गई है। जिसके चलते घरेलू कनेक्शन में हाई वोल्टेज करंट आ जाता है। इसी के चलते यह हादसा हो गया और इसमें चार लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed