{"_id":"64702b3e0b557b0f35010663","slug":"barmer-crime-father-son-was-attacked-due-to-illegal-relationship-one-died-four-accused-arrested-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer Crime: अवैध संबंध के चलते बाप-बेटे पर किया गया था हमला, एक की हुई थी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer Crime: अवैध संबंध के चलते बाप-बेटे पर किया गया था हमला, एक की हुई थी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 May 2023 09:16 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 09:16 AM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में अवैध संबंध के चलते साजिश के तहत बाप-बेटे पर हमला किया गया था। हमले में बेटे की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में थाना सदर क्षेत्र के शिव नगर इलाके में घर में सो रहे बाप-बेटे पर हमला कर पीट-पीट कर बेटे की हत्या और पिता को गंभीर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि थाना सदर क्षेत्र के शिव नगर इलाके में घर में सो रहे दो व्यक्तियों के साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसमें एक की मौत हो गई। रात को पुलिस को दिए गए पर्चा बयान में पीड़ित पताराम दाढ़ी ने बताया कि रात को वह और उसका बेटा मदन तथा अनीता पत्नी रावताराम उर्फ राजू घर में सो रहे थे। आरोपी रावताराम उर्फ राजू और उसके 8-10 साथी एक साथ हथियारों से लैस होकर घर में आए और लाठियों के सरियों से मारपीट की, जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह और सीओ आनंद सिंह के सुपर विजन तथा एसएचओ सदर किशन सिंह चारण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मामले में अनुसंधान सूचना सूचना के आधार पर टीम ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी रावताराम उर्फ राजू दाढ़ी पुत्र मोबिताराम निवासी भीमथल थाना धोरीमन्ना, शंकरादाढ़ी पुत्र हेमाराम निवासी भीमथल थाना धोरीमन्ना, भैराराम मेघवाल पुत्र घमाराम निवासी सिणधरी तथा सरपंच बंशीराम मेघवाल पुत्र दुर्गाराम निवासी करडाली नाडी थाना धोरीमन्ना के रहने वाले हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।