{"_id":"112da980919a7f32853404d6acc1a068","slug":"barmer-car-collides-with-camel-2-dead-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो चिल्लाते रहे लेकिन कोई नहीं आया मदद के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो चिल्लाते रहे लेकिन कोई नहीं आया मदद के लिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Jul 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बाडमेर में हुए एक सड़क हादसे में दो वायुसेनाकर्मियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। घटना तब हुई जब एक ऊंट अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गया।
विज्ञापन
हादसा शनिवार की शाम को नगाना पुलिस स्टेशन के करीब हुआ। ये वायुसेनाकर्मी उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन से जोधपुर जा रहे थे। मृतकों के परिजन रविवार को पहुंचे और तब शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक गाड़ी ऊंट से टकरा कर पलट गई। हादसे में यूपी के रहने वाले देवेश चतुर्वेदी और झारखंड के रहने वाले चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में धनंजय कुमार, पवन कुमार और यतींद्र कुमार मिश्रा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची और गांव वालों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अंग्रेजी अखबार TOI में छपी खबर के मुताबिक घायल 30-40 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। बाद में कुछ गांव वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।