{"_id":"67e9661339eeef9d90075625","slug":"two-miscreants-of-interstate-gang-arrested-confessed-to-12-incidents-of-robbery-and-theft-banswara-news-c-1-1-noi1402-2781789-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: अंतरराज्यीय गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी की 12 वारदातें कबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: अंतरराज्यीय गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी की 12 वारदातें कबूली
Mon, 31 Mar 2025 07:24 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:24 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने डूंगरपुर और उदयपुर में नेशनल हाइवे और पड़ोसी गुजरात राज्य के नजदीकी इलाकों में चोरी, लूटपाट, चेन स्नेचिंग जैसी 12 वारदातें कबूल कर ली।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्यीय गैंग के दो बदमाशों को डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने एक दर्जन से ज्यादा वारदातें कारित करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी और लूटी गई तीन मोटर साइकिल भी जब्त की हैं।
विज्ञापन
थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि गत 22 अक्तूबर 2024 को मेघराज पुत्र मोतीलाल सुथार निवासी वडोदरा गुजरात ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि वह वडोदरा से नई बाइक को लेकर उदयपुर फर्नीचर का सामान लेने के लिए जा रहा था। शाम के समय बौखला गांव के पुल के पास एक बाइक पर सवार बदमाश मुंह बांधकर आए। उन्होंने उसकी पेंट की जेब से 4800 रुपये और नई बाइक लूट ली। रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शराब तस्करी मामले में छह महीने से फरार आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामी
विज्ञापन
मामले की अनुसंधान के दौरान पुलिस को लूट की वारदात के आरोपियों के बारे में सुराग मिले। इसके बाद रविवार को पुलिस ने मामले में आरोपी विजेश उर्फ विजय (20) पुत्र देवजी अहारी निवासी बीजुडा थाना बिछीवाड़ा और धर्मेंद्र कुमार पुत्र सूर्यप्रकाश पटेला निवासी काकाण थाना बावलवाडा उदयपुर को उदयपुर से गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में लूटपाट की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो डूंगरपुर और उदयपुर में नेशनल हाइवे और पड़ोसी गुजरात राज्य के नजदीकी इलाकों में चोरी, लूटपाट, चेन स्नेचिंग जैसी 12 वारदातें कबूल कर ली। वहीं, उसके कब्जे से एक पल्सर बाइक सहित तीन बाइक बरामद की हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: नव संवत्सर पर निकाली शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल, आतिशबाजी भी की गई
ये वारदातें कबूली
आरोपियों ने दो अक्तूबर 2024 को बालदिया शोरूम के पास एक बाइक सवार से कैश, मोबाइल और बाइक लूटी। 22 अक्तूबर 2024 को रोहनवाडा में स्कूटी सवार महिलाओं से चेन स्नेचिंग की। 22 अक्तूबर को सुरपुर में सिलाई कर रही महिला से चेन स्नेचिंग की। 22 अक्तूबर 2024 को बौखला ब्रिज के पास बाइक सवार से कैश, मोबाइल और बाइक लूटी।
सात जनवरी को कांकण सागवाड़ा पुलिस थाना बावलवाडा उदयपुर में एक दुकान से 12 किलो चांदी के जेवर चोरी किए। 26 फरवरी को आमझरा हनुमान मंदिर के पास एक बाइक लूटी। तीन मार्च को रिजवा घाटी में रिजवी घाटी में बाइक लूटी। तीन मार्च को धामोद से भेहना रोड से एक बाइक सवार से मारपीट कर कैश लूटा। तीन मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र में बलवाड़ा रेलवे फाटक के पास एक बाइक सवार दंपती से लूटपाट की। एक अन्य वारदात को भी अंजाम दिया। गुजरात के मोडासा सिटी से एक ब्लैक पल्सर चोरी की। गुजरात के भिलुड़ा से एक अपाची बाइक चोरी की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन