फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi accused who was absconding for six months in liquor smuggling case was arrested from Kolkata

Sirohi News: शराब तस्करी मामले में छह महीने से फरार आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामी

Mon, 31 Mar 2025 07:16 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 07:16 AM IST
सार

शराब तस्करी मामले में छह महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Sirohi accused who was absconding for six months in liquor smuggling case was arrested from Kolkata
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले की आबूरोड रीको पुलिस द्वारा शराब तस्करी के मामले में बीते छह महीने से फरार आरोपी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस से बचने के लिए बार-बार जगह बदल रहा था तथा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि जोधपुर रेंज में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत की अगुवाई में टीम द्वारा सणपा, पुलिस थाना सिणधरी जिला बालोतरा निवासी चूनाराम पुत्र मुकनाराम जाट को कोलकाता, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस से बचने के लिए बार-बार जगह बदल रहा था तथा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कार्रवाई में आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी कांस्टेबल चौखाराम (मुख्य भूमिका)  मांगीलाल एवं रामचंद्र सम्मिलित रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चांद के हुए दीदार, कल धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, कब कहां होगी नमाज?
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग जगह बदलकर काट रहा था फरारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी चूनाराम की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए थे। मगर हरसंभव प्रयास के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी चूनाराम की गिरफ्तारी के लिए 25000 रुपये का इनाम घोषित कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा वांछित चूनाराम की गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके घर पर दबिश दी गई लेकिन, वह नहीं मिला।


यह भी पढ़ें: राजस्थान दिवस पर आयोजन, कलाकारों ने जीवंत की प्रदेश की लोक कला और संस्कृति, तस्वीरें

आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर रहकर फरारी काटने लगा था। पुलिस टीम द्वारा वांछित आरोपी की गिरफ्तारी सूचनाएं एकत्रित कर बाड़मेर, जोधपुर, पाली और जयपुर में तलाश की गई। तलाश के दौरान आरोपी चूनाराम को ट्रैस किया तो कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में होना जानकारी में आया था। इस पर पुलिस टीम ने कोलकाता जाकर वहां पर मुखबीर तंत्र की सहायता से वांछित चूनाराम को कोलकाता से दस्तयाब कर थाने पर लेकर आए। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

साढ़े छह माह पुराना है मामला
पुलिस के अनुसार, एक सितंबर 2024 को मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 1003 कार्टून जब्त कर एक आरोपी खुमाराम को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरोपी चूनाराम मौके से भाग गया था। जांच के दौरान आरोपी राहुल और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी चूनाराम घटना के बाद से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed