फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Rajasthan Civic Body Elections Banswara Sees Two Brothers Face Off Same Ward Sisters Fight in Different Wards

राजस्थान निकाय: बांसवाड़ा में एक वार्ड से आमने-सामने दो भाई, अलग-अलग वार्डों में दो बहनें; पड़ोसी भी भिड़े

Sat, 05 Sep 2026 09:33 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में कई रोचक मुकाबले सामने आए हैं। वार्ड 20 में दो भाई आमने-सामने हैं, जबकि दो बहनें अलग-अलग वार्डों से भाजपा और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, वार्ड 44 में दो पड़ोसी युवा अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशी के तौर पर एक-दूसरे के सामने हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Body Elections Banswara Sees Two Brothers Face Off Same Ward Sisters Fight in Different Wards
वार्ड 44 में आमने-सामने उम्मीदवार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांसवाड़ा में नगर परिषद के चुनाव में दो भाई एक ही वार्ड से, तो दो बहनें अलग-अलग वार्ड एवं पार्टी से चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं। एक वार्ड ऐसा भी है, जहां दो ऐसे पड़ोसी युवा आमने-सामने हैं, जिनके घरों के बीच की दूरी 10 से 15 कदम ही है। नामांकन पत्र की वापसी के बाद नगर परिषद के 60 में से 59 वार्ड में चुनाव होने हैं। वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी सोनिया वैष्णव निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद 3 वार्डों में रोचक लड़ाई सामने आई है। लोगों में इसे लेकर व्यापक चर्चा भी है और जीत के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दो भाई और चुनावी लड़ाई
शहर के वार्ड 20 में 6 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने मुकेश यादव को उम्मीदवार बनाया है, वहीं उनके बड़े भाई डायालाल भी चुनाव मैदान में हैं। डायालाल निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा के अलावा 3 अन्य निर्दलीय भी हैं।
विज्ञापन


दो बहनें, एक भाजपा, दूसरी कांग्रेस से
चुनाव में विश्वकर्मा सुथार समाज की दो बहनें भी चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 42 से भाजपा ने गायत्री शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर, वार्ड 54 से कांग्रेस ने उनकी बहन राजेश्वरी शर्मा को टिकट दिया है। गायत्री शर्मा पूर्व में भी पार्षद रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मौसम: राजस्थान में बारिश से नदी-नाले उफने, रास्ते बंद; आज तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम में गर्मी बरकरार

घर और ऑफिस पास-पास
वार्ड 44 में कांग्रेस ने नवीन पंड्या और भाजपा ने तरंग मेहता को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों शहर के भोजापालिया क्षेत्र की एक गली में रहते हैं। दोनों के घरों के बीच की दूरी 10 से 15 कदम ही है। दोनों ने ही गली से बाहर निकलते ही दाएं एवं बाएं मोड़ पर अपने चुनाव कार्यालय खोले हैं, जिनके बीच की दूरी 10 कदम भी नहीं है। दोनों के समर्थक युवाओं की टीम प्रचार के बाद साथ-साथ ही बैठती है और चुनावी चर्चा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed