फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Rajasthan Local Body Elections Over 65% Voting In Banswara and Dungarpur Impostor Officer Nabbed

बांसवाड़ा-डूंगरपुर में निकाय चुनाव का मतदान खत्म: दोनों जिलों में 65% से अधिक वोटिंग; फर्जी अधिकारी भी पकड़ाया

Wed, 09 Sep 2026 07:39 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 09 Sep 2026 07:39 PM IST
सार

बांसवाड़ा और डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव में बुधवार को 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। बांसवाड़ा में 65.15 और डूंगरपुर में 65.00 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान बांसवाड़ा में एक व्यक्ति चुनाव अधिकारी का बैज लगाकर धौंस जमाते पकड़ा गया, जबकि ठीकरिया में फर्जी मतदान की शिकायत सामने आई।
 

विज्ञापन
Rajasthan Local Body Elections Over 65% Voting In Banswara and Dungarpur Impostor Officer Nabbed
बांसवाड़ा के वार्ड 4 और 26 में साथ साथ खड़े प्रत्याशी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांसवाड़ा नगर परिषद के 59 और डूंगरपुर के 38 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए बुधवार को कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ। सूरज चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत भी बढ़ा। शाम 6 बजे तक बांसवाड़ा में 65.15 और डूंगरपुर में 65.00 फीसदी मतदान हुआ है। इसके साथ ही बांसवाड़ा के 185 और डूंगरपुर के 95 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। मतगणना 14 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


वागड़ के दोनों निकायों में सुबह 7 से 10 बजे के बीच मतदान धीमा रहा। पहले तीन घंटों में बांसवाड़ा में 17.19 और डूंगरपुर में 14.74 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद लोग घरों से निकले तो मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। दोपहर 1 बजे बांसवाड़ा में 41.40 और डूंगरपुर में 39.28 फीसदी, जबकि 3 बजे तक बांसवाड़ा में 54.03 और डूंगरपुर में 52.61 फीसदी मतदान हुआ। बांसवाड़ा के 59 वार्डों में 92,602 मतदाता और डूंगरपुर के 38 वार्डों में कुल 35,848 मतदाता हैं।
विज्ञापन


बूथ पर पकड़ा फर्जी अधिकारी
बांसवाड़ा में नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के भीतर चुनाव अधिकारी बताकर धौंस जमा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा। राजतालाब थानाधिकारी श्यामसिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 40 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खांटवाड़ा में मतदान केंद्र पर सरगढ़वाड़ा निवासी हसीम खान पुत्र शरीफ खान चुनाव अधिकारी का बैज लगाकर घूमने के साथ मतदान केंद्र पर धौंस जमा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें सामने आया कि हसीम को बबलू नामक व्यक्ति ने मतदानकर्मियों को चाय-नाश्ते के लिए बैज दिया था। देर शाम तक उसे थाने में ही रखा गया है। आरोपी पेंटर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  निकाय चुनाव में डीडवाना और नागौर में बवाल: विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की; फर्जी मतदान के आरोप में पथराव


इधर, ठीकरिया क्षेत्र के वार्ड में फर्जी मतदान का मामला सामने आया। भाग संख्या 01 की मतदाता इंद्रिश जब मतदान केंद्र पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से किसी और ने वोट डाल दिया था। मतदाता ने फर्जी मतदान की शिकायत की। इसके बाद उन्हें टेंडर वोट करवाया गया।

खराब हुई ईवीएम मशीन
बांसवाड़ा के वार्ड 41 के बूथ 61 पर सुबह करीब 10 बजे 192 वोट पड़ने के बाद कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट मशीन खराब हो गई थी। करीब 15-20 मिनट तक मतदान बाधित रहा। सूचना मिलने पर नियंत्रण कक्ष से दूसरी मशीन लगाई गई। डूंगरपुर के वार्ड 9 के बूथ संख्या 211 में मतदान शुरू होते ही EVM खराब हो गई। पीठासीन अधिकारी ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और निर्वाचन अधिकारी को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद EVM ठीक होने पर मतदान शुरू हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed