{"_id":"6abe39933452f9718b018c13","slug":"leopard-attacks-woman-cutting-grass-in-field-she-dies-on-the-spot-banswara-news-c-1-1-noi1402-4785494-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंगरपुर में लेपर्ड का खौफ: खेत में घास काट रही महिला पर हमला; मौत के बाद तीन जगह पिंजरे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंगरपुर में लेपर्ड का खौफ: खेत में घास काट रही महिला पर हमला; मौत के बाद तीन जगह पिंजरे लगाए
Thu, 01 Oct 2026 05:24 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डंगरपुर
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:24 PM IST
सार
डूंगरपुर के मोदरा छोटे गांव में खेत में घास काट रही महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने लेपर्ड की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय डूंगरपुर।
विस्तार
डूंगरपुर जिले के मोदरा छोटे गांव में खेत में घास काट रही एक महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, महिला थावरी डामोर पत्नी स्व. भवानी शंकर डामोर खेत में चारा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद लेपर्ड ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस तथा वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और चितरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
तीन जगह लगाए पिंजरे
घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में लेपर्ड की तलाश शुरू कर दी है। उसे पकड़ने के लिए टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं। वनकर्मी आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहे हैं। मौके पर चितरी थानाधिकारी रमेश मीणा के साथ एसआई लाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल हरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वन विभाग की टीम लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
मासूम को बनाया था शिकार
उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा जिले में वन विभाग की घाटोल रेंज के अंतर्गत जगमेर-जोगीमाल वन क्षेत्र के नेगरेड टिबुड़ी गांव में सोमवार देर शाम तेंदुए ने 11 साल के मासूम बालक रोहित (11) पुत्र विमल पर हमला कर दिया था। गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात को उसका शव घाटोल सीएचसी में रखवाया।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, महिला समेत छह घायल; पांच जयपुर रेफर
मंगलवार को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया था। उप वन संरक्षक शैतान सिंह देवड़ा ने बताया कि विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के प्रस्ताव भेज दिए हैं। नेगरेड टिबुड़ी गांव में विमल डामोर का मकान वन क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

मौके पर पुलिस जवान व स्थानीय ग्रामीण।