Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   In Banswara, the BJP won two Panchayat Samitis while the Congress lost three;

बांसवाड़ा पंचायत चुनाव: भाजपा-कांग्रेस को झटका, भारत आदिवासी पार्टी ने परचम लहराया

Sat, 21 Nov 2026 07:25 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2026 07:25 PM IST
सार

बांसवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव में भाजपा को दो और कांग्रेस को तीन पंचायत समिति खोनी पड़ी हैं। जिले की 16 पंचायत समितियों के लिए मतदान हुआ था। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने आनंदपुरी, गांगड़तलाई और घाटोल में जीत दर्ज की। कांग्रेस ने बांसवाड़ा पंचायत समिति में 10 साल बाद वापसी की। कई जगहों पर गठबंधन से बोर्ड बनेगा।

विज्ञापन
In Banswara, the BJP won two Panchayat Samitis while the Congress lost three;
पंचायत चुनाव।

विस्तार

 बांसवाड़ा जिले में पंचायत समिति सदस्य चुनाव हुए। इन चुनावों में मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका दिया है। भाजपा को दो और कांग्रेस को तीन पंचायत समिति खोनी पड़ी हैं।

विज्ञापन

जिले की 16 पंचायत समितियों के लिए मतदान हुआ था। इनमें गनोड़ा, छोटी सरवा, डूंगरा छोटा, सरेड़ी बड़ी और नाहरपुरा में पहली बार चुनाव हुए। पिछले चुनाव में भाजपा ने बांसवाड़ा, तलवाड़ा और कुशलगढ़ में प्रधान बनाए थे। इस बार भाजपा को बांसवाड़ा की 25 में से 5 और तलवाड़ा की 15 में से 5 सीटें मिलीं। कुशलगढ़ की 19 में से भाजपा को 8, कांग्रेस को 5 और बीएपी को 6 सीटें मिली हैं। कांग्रेस और बीएपी के गठबंधन से यह पंचायत समिति भी भाजपा से छिन सकती है। आनंदपुरी, सज्जनगढ़ और छोटी सरवन में भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

विज्ञापन

भारत आदिवासी पार्टी का उदय

भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया। बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र की आनंदपुरी और गांगड़तलाई में बीएपी ने एकतरफा जीत हासिल की। आनंदपुरी की 15 में से 11 और गांगड़तलाई की 17 में से 9 सीटों पर बीएपी विजयी रही। बीएपी ने कांग्रेस से घाटोल पंचायत समिति भी छीन ली, जहां उसने 29 में से 17 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन से बनेंगे बोर्ड और कांग्रेस की वापसी

जिले की गढ़ी, तलवाड़ा, सरेड़ी बड़ी और छोटी सरवा में किसी दल को बहुमत नहीं मिला, जिससे गठबंधन की आवश्यकता होगी। गढ़ी में कांग्रेस और भाजपा को 7-7 सीटें मिलीं, जबकि बीएपी को 4 सीटें मिलीं। तलवाड़ा में कांग्रेस को 7, भाजपा को 5, बीएपी को 2 और एक निर्दलीय को सीट मिली। बांसवाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस ने 10 साल बाद वापसी की है, 25 में से 13 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। पहली बार चुनाव वाली पंचायत समितियों में नाहरपुरा में बीएपी, गनोड़ा और डूंगरा छोटा में कांग्रेस को जीत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed