{"_id":"6acf568096bcc188890c314d","slug":"banswara-student-murder-case-accused-vikas-yadav-arrested-prayagraj-ratlam-railway-track-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा की छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एमपी के रतलाम में मिला शव; प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ विकास यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा की छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एमपी के रतलाम में मिला शव; प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ विकास यादव
Wed, 14 Oct 2026 03:46 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:46 PM IST
सार
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा सुनहरी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विकास यादव को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विकास ने छात्रा की गला दबाकर हत्या की और शव मध्य प्रदेश के रतलाम में रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
बांसवाड़ा से लापता छात्रा की हत्या का खुलासा।
विस्तार
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र से लापता बीस वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी प्रेमिका का गला दबाकर हत्या करने और शव को मध्य प्रदेश के रतलाम में रेलवे ट्रैक के पास फेंकने का आरोप है। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मिलकर घटना से जुड़े साक्ष्यों को एकत्रित किया है और आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
गुमशुदगी से पहचान तक
घाटोल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीस वर्षीय सुनहरी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह 9 अक्तूबर को अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव में ही मावे की दुकान पर काम करने वाले विकास यादव पर संदेह जताया था। विकास मूल रूप से उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के पास का रहने वाला है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की।
10 अक्तूबर की सुबह रतलाम में रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 4 से आगे बकरा पुल के पास ट्रैक किनारे एक युवती का शव मिला। जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने आसपास के जिलों में फोटो भेजी। 12 अक्तूबर को बांसवाड़ा पुलिस ने मृतका की पहचान सुनहरी के रूप में की, जिसके बाद परिजन रतलाम पहुंचे और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
होटल में बिताए चार घंटे
राजस्थान पुलिस ने आरोपी विकास यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार किया और उसे रतलाम लेकर आई। पुलिस जांच और होटल के रजिस्टर से सामने आया कि आरोपी 9 अक्तूबर की शाम सुनहरी को लेकर स्टेशन रोड स्थित होटल जय महाकाली के कमरा नंबर 2 में रुका था। दोनों ने वहां लगभग चार घंटे बिताए। इसके बाद आरोपी युवती को प्रयागराज ले जाने की बात कहकर स्टेशन की तरफ ले गया।
ये भी पढ़ें- झोटा के कत्ल से उबाल: कातिल के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले; सीबीआई जांच पर अड़े परिजन
विवाद के बाद हत्या
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय बकरा पुल के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने सुनहरी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव नाले में छोड़कर उत्तर प्रदेश भाग गया। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल के साथ उस होटल की भी गहनता से जांच की है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, हालांकि हत्या के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है।