फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara Mumbai Bus Accident in Vadodara 6 Passengers Died

Rajasthan: सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, बांसवाड़ा से मुंबई जा रही बस ट्रेलर से टकराई, इस तरह निकाले गए शव

Tue, 18 Oct 2022 08:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 18 Oct 2022 08:18 PM IST
सार

हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर से टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बस को कटर से काटकर मृतकों के शव और घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को वडोदरा के सायाजी अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Banswara Mumbai Bus Accident in Vadodara 6 Passengers Died
ट्रेलर से टक्कर के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बांसावाड़ा जिले से मुंबई जा रही बस मंगलवार सुबह वडोदरा में एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर से टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


 बस को कटर से काटकर मृतकों के शव और घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को वडोदरा के सायाजी अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा के सागवाड़ा से रक्षा ट्रेवल्स की लग्जरी बस सोमवार रात को मुंबई के लिए निकली थी। इस दौरान बस में करीब 20 सवारियां थीं। मंगलवार सुबह वडोदरा के कपूरई चौक के पास बस एक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में उससे टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तेज रफ्तार बस के ट्रेलर से टकराने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कटर से कटवाकर सवारियों को बाहर निकाला। इस दौरान बस 13 घायल यात्रियों और एक बच्चे सहित छह मृतकों के शव बस से बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बांसवाड़ा के रहने वाले हैं। 


पुलिस ने सभी मृतकों के शव वडोदरा के सायाजी अस्पातल में रखवा दिए हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई हैं। वहीं कुछ मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed