फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bansur police of Kotputli-Behror arrested seven prize crooks

Kotputli Behror: पुलिस ने सात इनामी बदमाशों का मुख्य बाजार में जुलूस निकाला, शराब ठेकेदार पर की थी फायरिंग

Mon, 28 Aug 2023 10:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Aug 2023 10:18 PM IST
सार

पुलिस ने बानसूर थाना पुलिस ने सभी बदमाशों का मुख्य बाजारों से जुलूस निकाला और मौका तफ्तीश कराई गई। एक हार्डकोर और बाकी दस हजार के इनामी हैं।

विज्ञापन
Bansur police of Kotputli-Behror arrested seven prize crooks
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बानसूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वालों सात आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। बानसूर के गांव बालावास में शराब ठेकेदार पर फायरिंग सात आरोपियों को किया गिरफ्तार एक हार्डकोर और बाकी दस हजार के इनामी बदमाश थे। बानसूर थाना पुलिस ने सभी बदमाशों का मुख्य बाजारों से जुलूस निकाला और मौका तफ्तीश कराई गई। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

विज्ञापन


बानसूर के डीएसपी सुनील जाखड़ ने बताया कि बानसूर थाने के बालावास इलाके में हार्डकोर बदमाश कृष्ण यादव ने अपने साथियों के साथ छह अगस्त को शराब ठेकेदार पर बाइक से टक्कर मारकर पर जानलेवा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों द्वारा अंजाम हार्डकोर बदमाश और इसके अन्य तीन साथियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। बाकी तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सभी अपराधियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम
सभी अपराधियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हार्डकोर बदमाश कृष्ण यादव पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना वाले दिन इस बदमाश ने 17 से 20 राउंड फायरिंग की। आज सभी बदमाशों की बानसूर के मुख्य रास्तों से होकर रैली निकाली गई, ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में डर बना रहे। हार्डकोर बदमाश कृष्ण यादव पर पहले भी कई मामले थाने में वांटेड चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने कृष्ण यादव उर्फ पहलवान पुत्र सुबे सिंह यादव निवासी बालावास बानसूर, महेश चंद्र उर्फ मुर्किया पुत्र सुबह सिंह यादव निवासी बालावास, राजेश यादव पुत्र इंद्राज यादव निवासी बालावास, प्रवीण कुमार पुत्र राजेश यादव निवासी चांदली रामपुरा, अमन यादव उर्फ प्रधान पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी चांदली रामपुरा, संजय जाट उर्फ भोलू पुत्र सुनील कुमार निवासी कालबा हरियाणा, अंकित चौधरी पुत्र गिरिराज चौधरी निवासी होलावास बानसूर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों को पकड़ने के लिए बानसूर थाने के सर इंस्पेक्टर हेमराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का भी पूरा सहयोग रहा और उन्हीं के निर्देशन में यह सारी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed