फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Rajasthan Pachpadra Refinery Fire in Balotra a Day Before PM Narendra Modi Inauguration news in Hindi

Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम टला, जांच शुरू

Mon, 20 Apr 2026 02:54 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 02:54 PM IST
सार

Balotra Pachpadra Refinery Fire: राजस्थान के बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास आग लगने के बाद 21 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम टाल दिया गया है। तेल मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan Pachpadra Refinery Fire in Balotra a Day Before PM Narendra Modi Inauguration news in Hindi
बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को आग लगने की घटना के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। तेल मंत्रालय के मुताबिक, क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास लगी आग के कारण 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा होने वाला रिफाइनरी का उद्घाटन फिलहाल टाल दिया गया है। तेल मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तेल मंत्रालय ने कहा है कि रिफाइनरी के उद्घाटन के लिए नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


क्रूड यूनिट के पास लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास लगी। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पढ़ें- Balotra News - राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगी पचपदरा रिफाइनरी:सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा; पीएम मोदी आएंगे

प्रोसेसिंग यूनिट में आग से मचा हड़कंप

सोमवार को अचानक लगी भीषण आग से रिफाइनरी परिसर में हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय हुई जब अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन होना था। आग की खबर मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और रिफाइनरी प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गए। तकनीकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


सीएम के दौरे की तैयारी

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने बताया कि रिफाइनरी परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बाहर से देखने पर स्थिति फिलहाल नियंत्रण में नजर आ रही है और किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल्द ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे।

पूर्व सीएम गहलोत ने जताई चिंता

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर चिंता जताते हुए कहा कि रिफाइनरी में आग लगने की खबर दुखद है। उन्होंने लिखा कि यह परियोजना राजस्थान के लिए गर्व की बात है और इसके उद्घाटन से पहले ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सभी की सलामती की कामना की।

दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि उसका धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। आसमान में उठते धुएं के गुबार ने लोगों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाना और किसी भी बड़े नुकसान को रोकना है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही पूरी तरह नियंत्रण की उम्मीद है।

रिफाइनरी से जोधपुर पहुंचे मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं वह से अभी आ रहा हूं। यह दुखद हादसा था । विस्तृत जांच की जा रही है । किसी की डेथ नहीं हुई है। सभी सेफ है। डिटेल अभी इकट्ठा कर रहे हैं । पूरी डिटेल आने की अपेक्षा की जा रही है। कल सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। मैं भी कल वहां दोबारा जाऊंगा। फिलहाल रिफाइनरी में सभी कर्मचारी सेफ है और आज पूरी तरीके से काबू में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed