{"_id":"63b9462fc11e3d434a542fa9","slug":"avenge-brother-death-25-years-old-man-murdered-in-bundi-4-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाई की मौत का बदला, दोस्तों के साथ मिलकर युवक को पीटा, फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाई की मौत का बदला, दोस्तों के साथ मिलकर युवक को पीटा, फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या
Sat, 07 Jan 2023 03:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 Jan 2023 03:45 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि मृतक हरिओम उसके भाई को परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी। भाई की मौत का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बूंदी जिले में भाई की मौत का बदला लेने के लिए युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद ये खुलासा हुआ। 30 दिसंबर 2022 को बूंदी में एक 25 साल के युवक हरिओम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। दही खेड़ा थाना पुलिस ने लबान गांव में हुई वारदात पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हरिओम की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राकेश, गोलू मीणा, जुगल किशोर और नवल के रूप में हुई है। पूछताछ में राकेश ने बताया कि हरिओम उसके भाई को परेशान था। इससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी। भाई की मौत का बदला लेने के लिए राकेश ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। उसने गोलू, जुगल और नवल को भी उसमें शामिल कर लिया।
विज्ञापन
चारों आरोपियों ने 30 दिसंबर को लबान गांव में एक शराब दुकान के पास हरिओम को देखा। जिसके बाद उन्होंने डंडे और बेसबॉल बल्ले से उसकी जमकर पिटाई की। उसके गंभीर घायल होने के बाद चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।