फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Avadh Express left without stopping at Dakaniya station pilot and co-pilot suspended

Kota: डकनिया स्टेशन पर रुके बिना ही चली गई अवध एक्सप्रेस, चालक और सहचालक निलंबित

Mon, 21 Mar 2022 01:25 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 21 Mar 2022 01:25 PM IST
सार

कोटा के डकनिया स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस बिना रुके दो किलोमीटर आगे चली गई। हैरान गार्ड ने आननफानन में जैसे-तैसे करके ट्रेन रोकी।

विज्ञापन
Avadh Express left without stopping at Dakaniya station pilot and co-pilot suspended
कोटा के डकनिया स्टेशन पर नहीं रुकी ट्रेन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अवध एक्सप्रेस कोटा के डकनिया स्टेशन से शनिवार को बिना रुके ही रवाना हो गई थी। इस मामले में चालक और सहचालक को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि कोटा से रवाना होने के बाद गोरखपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस 19038 दोपहर करीब 12.30 बजे डकनिया स्टेशन पहुंची थी लेकिन ठहराव होने के बाद भी ट्रेन यहां से बिना रुके ही करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकल गई। यह देख हतप्रभ गार्ड ने धीरे-धीरे ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की। इस दौरान आश्चर्यचकित स्टेशन मास्टर ने भी वॉकी टॉकी पर चालक को ट्रेन रोकने के आदेश दिए।

विज्ञापन


इसके बाद चालक ने ट्रेन को खड़ा किया लेकिन तब तक ट्रेन डकनिया से करीब दो किलोमीटर दूर जा चुकी थी। ट्रेन को उल्टी दिशा में धीरे-धीरे चला कर वापस प्लेटफार्म पर लाया गया। इसके बाद यात्री ट्रेन में चढ़े और उतरे। इस घटना के चलते ट्रेन में करीब आधे घंटे की देरी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित चालकों से चलवाई ट्रेन

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से चालक और सहचालक को निलंबित कर दिया लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों ने चालक और सह चालक को मौके पर या सबसे पहले स्टेशन पर ड्यूटी से उतारना जरूरी नहीं समझा। इसके चलते निलंबित होते हुए भी चालक और सहचालक ट्रेन को रतलाम तक चला कर ले गए।


सूत्रों ने इसे एक गंभीर मामला बताया है। जब तक घटना के कारणों का सही पता नहीं चल जाए, तब तक निलंबित दोषी चालकों से ट्रेन संचालन नहीं कराया जा सकता। इससे ट्रेन के आगे और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। लेकिन अधिकारियों ने दोषी चालकों से ट्रेन संचालन करवा कर सैकड़ों यात्रियों की जान को दांव पर लगा दिया। अधिकारियों ने इस मामले में पूरी तरह संरक्षा की अनदेखी की है। सूत्रों ने बताया कि दोनों चालक गंगापुर के थे।


डकनिया में नहीं है सिग्नल

बता दें कि मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए डकनिया स्टेशन पर स्टार्टर सिग्नल नहीं है। यहां पर चालकों को बिना सिग्नल के ही ट्रेन रोकने और रवाना होने के आदेश हैं लेकिन इसके बाद भी चालकों ने यहां पर ट्रेन रोकना जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed