{"_id":"6591630b69f94b75960da984","slug":"autumn-festival-in-sirohi-three-day-autumn-festival-celebrated-in-mount-abu-winners-of-competitions-honored-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Autumn Festival In Sirohi: माउंटआबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव की धूम, प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Autumn Festival In Sirohi: माउंटआबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव की धूम, प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मान
Sun, 31 Dec 2023 06:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 31 Dec 2023 06:18 PM IST
सार
Autumn Festival In Sirohi: सिरोही जिले के माउंटआबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव की धूम रही। प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान हुआ। नगरपालिका प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
शरद महोत्सव में शामिल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही के हिल स्टेशन माउंटआबू में नगरपालिका प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शरद महोत्सव की धूम मची रही। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को भी दिन भर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि माउंटआबू का तीन दिवसीय शरद महोत्सव पर्यटकों के खासा आकर्षण का केंद्र रहता है। ऐसे में पर्यटन विभाग, नगरपालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा भी आयोजन को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी जाती है। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को भी प्रतियोगियों ने उत्साह के साथ सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विजेताओं को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व दूसरे दिन विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। नक्की लेक पर बोट रेस पर्यटकों के खासा आकर्षण का केंद्र रही। माउंटआबू उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पालानीचामी एवं नगरपालिका आयुक्त रामकिशोर द्वारा विजेता एवं उपविजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता, मटका रेस प्रतियोगिता एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं पुरुषों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इनमें उपखंड अधिकारी, नगरपालिका चेयरमैन जीतूराणा एवं एसीजीएम जज ने भी सम्मिलित होकर दमखम दिखाया। रस्साकसी में आबू क्लब ने दूसरा इनाम जीता। इससे पूर्व रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।