फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   attacked on shop owner with an iron pipe in Churu

Churu: दुकान में घुसकर मालिक पर किया लोहे की पाइप से हमला, जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज

Mon, 11 Apr 2022 06:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Apr 2022 06:55 PM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन
attacked on shop owner with an iron pipe in Churu
चूरू में दुकान मालिक पर हमला - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू शहर में एक दुकान में घुसकर लोहे के पाइप से दुकानदार पर हमला करने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने दो लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


एएसआई वीरेन्द्र सिंह खोटिया ने बताया कि वार्ड 23 निवासी प्रदीप शर्मा (42) ने रिपोर्ट दी कि आलोक सिनेमा के पास बालाजी ट्रेडिंग कंपनी नाम से उसकी दुकान है। रविवार को वह दिन में दुकान पर बैठा था। तभी पंकज सैनी और शशि शर्मा आए और दुकान में घुसकर लोहे के पाइप से मेरे ऊपर हमला कर दिया। दोनों ने मुझे जान से मारने की कोशिश की। दोनों आरोपियों ने दुकान के बाहर निकालकर भी मेरे साथ मारपीट की।

विज्ञापन


इस दौरान दुकान के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने बताया कि पड़ोस के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मुझे छुड़ाया। दोनों व्यक्ति ने मेरे गले से सोने की चेन भी तोड़ दी। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित दुकानदार का राजकीय डीबी अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति लोहे का सरिया लेकर दुकान के बाहर हमला करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed