फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   attack on old man in Barmer miscreants cut ears and nose

Rajasthan: हैवानियत ! बाड़मेर में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, नाक-कान काट कर ले गए बदमाश

Thu, 15 Sep 2022 10:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 15 Sep 2022 10:08 AM IST
सार

पीड़ित की पत्नी ने छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि बुजुर्ग की बेटी के ससुराल वालों ने उसपर हमला किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
attack on old man in Barmer miscreants cut ears and nose
बाड़मेर में बुजुर्ग पर अटैक - फोटो : Social Media

विस्तार

बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र के सोनड़ी गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर नाक-कान काट लिए। आरोप है कि पीड़ित की बेटी के ससुराल वालों ने उसपर हमला कर दिया। बुजुर्ग का एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुखराम ने अपनी बेटी का विवाह ओगाला गांव में करवाया था लेकिन बेटी की ससुराल में पति से नहीं बनी। दोनों में झगड़े होते थे। ऐसे में बेटी अपने मायके में रहने लगी और ससुराल नहीं जाना चाहती थी। जिसके चलते पिता सुखराम ने अपनी पुत्री का विवाह दूसरी जगह मोखावा गांव में करवा दिया। जिसके बाद बेटी के ससुराल वालों ने सुखराम पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमले में बुजुर्ग के दोनों हाथ-पैर काट दिए और बदमाश कान-नाक भी काट कर साथ ले गए। पीड़ित बुजुर्ग की पत्नी ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद और आठ-दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed