फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   attack on indians in tanzania

तंजानिया में भारतीय जौहरियों पर हमला

Wed, 09 Jul 2014 03:13 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
attack on indians in tanzania

अफ्रीकी देश तंजानिया के अरूषा शहर में तंजेनाइट खरड़ की खरीददारी कर रहे जयपुर के जौहरी बम हमले के शिकार हो गए हैं।

विज्ञापन


इस हमले में छर्रे लगने से आठ घायल हुए और एक जवाहरात फर्म के कर्मचारी का पांव काटना पड़ा, जबकि दो महिलाएं व दो बच्चों सहित अन्य गंभीर हैं, जिन्हें चिकित्सा के लिए नैरोबी भेजा गया है।

तंजानिया के हाई कमीश्नर दारे-सलाम की अधिकारी दीपा ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यहां पिछले दो माह से सार्वजनिक स्थलों पर बम फेंकने की घटनाएं हो रही है, लेकिन यह हमले भारतीयों को टार्गेट बना कर नहीं किए जा रहे।

विज्ञापन

जयपुर के जौहरी चिंतित

attack on indians in tanzania

भारतीय जौहरियों पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए जयपुर चैम्बर के सचिव अजय काला ने बताया कि सोमवार रात यह हमला भारतीय रेस्त्रां वामा में हुआ। जहां परिवार सहित जौहरी व इनके कर्मचारी डिनर ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमले की जानकारी के बाद नियमित आरूषा जाने वाले जयपुर के जौहरियों में भी काफी चिंता हो गई है। जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय केडिया ने कहा कि हमले में जयपुर से गए जौहरी निशाना बने हैं, इनका विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed